diwali horizontal

कालपी बसपा नगर अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रशासन को सौपा ज्ञापन।।

0 77

 

कालपी के रामचबूतरा तृतीय में जलनिगम द्वारा घटिया पाइप लाइन डालने का लगाया आरोप।।
उरई (जालौन)। बहुजन समाज पार्टी के कालपी नगर अध्यक्ष एवं सभासद हासिम अली ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में दीपक तिवारी, गुलजार अहमद आदि ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए बताया कि कालपी के मुहल्ला रामचबूतरा तृतीय बार्ड-5 में 14 सितंबर 2019 को मेरे टयूबवैल व पाइप लाइन के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर इंदिरा गांधी पार्क में एक टयूबबैल व बस्ती में 2 हजार मीटर पाइप लाइन डाली गयी थी पाइप लाइन का कार्य 8 माह पहले पूरा हो गया था उसके बाद से टयूबवैल जब भी खोला जाता है तो हर रोज पाइप लाइन कहीं न कहीं से फूट जाती है जिसके लिए अधितम प्रयास तक नई लाइन का पानी पुरानी लाइन में डाला गया लेकिन फिर भी पाइपलाइन फटने की समस्या दूर नहीं हो रही है बसपा नगर अध्यक्ष हासिम अली का कहना है कि जल निगम उरई के द्वारा जो ठेकेदार को पाइपलाइन का कार्य दिया गया था उसकी गुणवत्ता बद से बदतर तथा घटिया है।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि पाइपलाइन बदलवाये जाने का कार्य विभाग द्वारा करवाया जाये जिससे क्षेत्र के लोगों की समस्या दूर हो सके।।।
Leave A Reply

Your email address will not be published.