
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों शिवसेना संग जारी अपनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में बीएमसी द्वारा एक्ट्रेस के ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने ट्विटर पर खुले तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनौती दे डाली। हालांकि बीते सोमवार को एक्ट्रेस वापस मनाली चली गईं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने वापस मनाली जाने की सूचना अपने फैंस को दी। इस बीच कंगना रनौत अपने एक ट्वीट के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं
दरअसल, कंगना रनौत ने एक फर्जी खबर पर प्रतिक्रिया दे दी। जिसके चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। एक्ट्रेस का फर्जी खबर पर ये रिएक्शन ऐसे समय में आया है। जब उनके और शिवसेना के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक व्यंग्य वेब पोर्टल Thefauxy.com ने अपने अस्त्यापित अकाउंट पर एक ट्वीट पोस्ट किया जिसमें लिखा था- ‘फेसबुक लॉन्च- ‘अपने आपको शिवसेना के गुंडों से बचा कर रखें

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने लिखा
धन्यवाद फेसबुक, लोकतंत्र में मुक्त भाषण सुरक्षित होना चाहिए। लोगों को COVID-19 वायरस से ज्यादा सोनिया सेना से बचाने की जरूरत है। विचारशील होने के लिए शुक्रिया। बहुत खूब।’ कंगना रनौत की इस पोस्ट पर अब सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और एक्ट्रेस को निशाने पर ले रहे हैं
एक यूजर ने कंगना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘यह सोचकर कंफ्यूज हूं कि उन्हें ये पता है कि नहीं कि ये एक ह्यूमर वेबसाटइट है और वह भी इसके साथ खेल रही हैं या नहीं।’ वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘Fauxy एक कॉमिक वेबसाइट है। यह एक व्यंग्य होगा।’ वहीं एक यूजर कंगना से पूछता है- ‘क्या आप ये सच में कर रही हैं। क्या आपको नहीं पता कि ये एक कॉमिक वेबसाइट है। मुझे लगता है आपको नहीं पता।