
कोरोना वैक्सिनेशन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली,वीडियो वायरल
कानपुर : एक ओर जहां सरकार की ओर से लगातार ये अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी स्वास्थ केन्द्र पहुंच कर कोरोना वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ ही वैक्सीन लगवाये। तो वही वैक्सिनेशन रजिस्ट्रेशन के नाम पर कुछ लोग रुपयों की वसूली करने लगे है।
पूरा मामला कानपुर के विधनू के पीएचसी गंगापुर का है,जहां पर एक शख्स पीएचसी के बाहर बैठ कर कोरोना वैक्सिनेशन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध तरीके से वसूली करता हुआ वीडियों में कैद हुआ है। जो लोगो से एक रजिस्ट्रेशन के लिए 20 रुपये की वसूली कर रहा। जिम्मेदारों तक जब मामला पहुंचा तो तो उन्होंने जांच कराने की बात कहकर खानापूर्ति कर ली।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जानी हकीकत

कानपुर : जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने बुधवार को शहर में आरआरटी टीम की ओर से की जा रही पॉजीटिव केसों की कांटेक्ट ट्रेसिंग के कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके तहत जिलाधिकारी ने ग्वालटोली क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहां पर उन्होंने मौजूद लोगों से जानकारी करते हुए पूछा कि,उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है।
इस पर लोगों की ओर से बताया गया कि उन्हें कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने जानकारी की कि उन्हें टेस्ट कराने का पैसा तो नहीं मांगा जा रहा है और निशुल्क कोविड जांच की जा रही है। जिलाधिकारी के सवाल पर सभी ने नहीं का जवाब दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने आर्य नगर, विकास नगर, गुरुदेव आदि क्षेत्रों की आरआरटी टीम के कार्यो का निरीक्षण किया।
आसमान में छाई रह सकती हैं बदली,आंधी के आसार

कानपुर : शहर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है लेकिन तापमान बढ़ने से गर्मी भी सताने लगी है। हवा में ठंडक का अहसास है। उत्तराखंड से आगे पश्चिमी विक्षोभ निकलने से आने वाले दो दिन में आसमान में बदली छाई रह सकती हैं और आंधी चलने की भी संभावना जताई जा रही है। इस वजह से तापमान में भी उतार चढ़ाव बना रह सकता है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन मौसम में फिर से हल्का परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आसमान में अत्याधिक ऊंचाई पर थोड़े बादल छाए रहने के आसार हैं,जबकि आंधी की तरह तेज हवा चलने की आशंका है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव होगाए जबकि हवा में नमी का स्तर बढ़ेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ चीन की ओर चला गया है।
इससे प्रभाव से राजस्थान के ऊपर क्षेत्रीय चक्रवात बना हुआ है। यह पहाड़ों की ठंडी और रेगिस्तान की गर्म हवाओं को खींचकर दिल्ली,हरियाणा,पंजाब और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों की ओर ले जा रहा है। राजस्थान और गुजरात के पास हीटवेव बना हुआ है। इससे हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास हो गई है। यह अपने साथ धूल उड़ाते हुए लाएगी।
उन्होंने बताया कि कानपुर,लखनऊ,प्रयागराज,इटावा,औरैया,फर्रुखाबाद आदि शहरों में हवा 30 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। बांग्लादेश के पास चक्रवात बना हुआ है,जबकि अरब सागर के ऊपर एंटी साइक्लोन सक्रिय है। उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा दक्षिण केरल से मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है। यहां हल्की बारिश का अनुमान है।
अलग अलग घटनाओं में तीन ने जान दी

कानपुर : घटना एक चकेरी एचएएल कॉलोनी निवासी लाल पारीखा (75) एचएएल से रिटायर प्लंबर थे। वह मूल रूप से बलिया जनपद के बाछापार में रहते थे। उनकी पत्नी और बेटा चंद्रशेखर गांव में रहता था जबकि वह अपनी बेटी इंद्रावती देवी के पास रहते थे। नाती बउवा बताया कि वह पिछले दो-तीन सालों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बुधवार सुबह वह किसी को बताए बिना घर से निकल गए और रामादेवी पुल के नीचे ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
घटना दो : केंट बनिया बाजार निवासी रोहित कुमार (32) इकलौता बेटा था। चार महीने पहले ही परमट निवासी राधा से उसकी शादी हुई थी। पिता मुन्ना लाल ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी को लेने ससुराल गया था जहां किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद वह घर आया और देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना तीन : महाराजपुर निवासी हरिश्चंद्र (45) को मुंह का कैंसर था जिसकी वजह से वह काफी समय से परेशान चल रहे थे। बेटे हरिओम और राकेश ने बताया कि मंगलवार देर शाम में बिना बताए घर से निकल गए और सरसौल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पूरी रात खोजबीन के बाद पता न चलने पर परिजन स्टेशन पहुंचे तो उनकी पहचान की।
अंडरपास के चार गार्डर टूटने के मामले में मेंटीनेंस एजेंसी को नोटिस जारी,मांगी रिपोर्ट

कानपुर : पनकी गैस प्लांट के पास एनएचएआइ के अंडरपास के चार गार्डर टूट गए थे। मामले में एनएचएआइ ने मेंटीनेंस एजेंसी को नोटिस जारी कर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद तय होगा कि फ्लाईओवर कब तक बंद रखा जाएगा।
गैस प्लांट के अंडरपास के सोमवार चार गार्डर टूट गए थे अन्य दो गार्डरों में दरारें आ गईं थी। इस वजह से लखनऊ से कानपुर देहात,झांसी,औरेया,इटावा,दिल्ली सहित अन्य जगहों पर जाने वाले वाहनों को तात्याटोपे नगर मोड़ पर डिवाइडर तोड़कर सर्विस लेन पर शिफ्ट कर दिया गया था। गिरने के डर से अंडरपास के नीचे लगनी वाली दुकानों को हटा दिया और अंडरपास में यातायात पुलिस को तैनात कर दी गई थी। इसके बाद एनएचएआइ की ओर से कंसलटेंट से भी रिपोर्ट मांगी गई है।