
गौरीगंज, अमेठी : विकासखंड के पूरे गंगाराम मिस्र पूरबगांव निवासी अवधेश मिश्र के पुत्र पुलिस इंस्पेक्टर कण्व कुमार मिश्र ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्हें यह उपाधि हिंदुस्तानी गजल में जनवादी चेतना शीर्षक पर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा मध्य प्रदेश द्वारा प्रदान की गई। शोध निर्देशिका सुश्री प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस विभाग में निरीक्षक पद पर जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बहुत ही प्रेरक शोध कार्य किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुशवाह ने मौलिक शोध की सराहना की। उन्होंने कहा कि गजल को केवल नारी के रूप सौंदर्य की व्याख्या तक नहीं किया जा सकता है। गजल ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी अपनी भूमिका निभाई है। कण्व कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु बुद्धिसेन शर्मा के साथ ही माता-पिता को दिया है।