diwali horizontal

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर फौजी की बेरहमी से पिटाई करते कांवड़िए।

0 69

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर फौजी की बेरहमी से पिटाई करते कांवड़िए।

Uttar Pradesh Live News:जब वर्दी पर हमला हो, समझो देश की आत्मा लहूलुहान है फौजी पर हमला मतलब देश की आत्मा पर हमला। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों द्वारा एक फौजी की बेरहमी से पिटाई होना न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि यह घटना देश के सम्मान और सुरक्षा के प्रतीक पर सीधा हमला है।जिस सैनिक ने सीमाओं पर तैनात रहकर हमें सुरक्षा दी, उसी वर्दीधारी को देश के भीतर ही अपमानित किया गया।

यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र पर धब्बा है। और ऐसे समय में जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह कह रहे हैं कि “कांवड़ियों से अनुशासन सीखना चाहिए”, तो सवाल उठता है: क्या यही है वह अनुशासन, जिसकी मिसाल दी जा रही है?क्या सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी, भीड़तंत्र और हिंसा ही अब आस्था की नई परिभाषा है? यह घटना न सिर्फ मिर्जापुर की है, यह पूरे देश की चेतना को झकझोरने वाली है।

ये सिर्फ एक फौजी की पिटाई नहीं थी, ये हर उस नागरिक की बेइज्जती थी जो देश के सैनिकों को सम्मान की दृष्टि से देखता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.