diwali horizontal

साबिया सैफी के हत्यारों को फांसी दिलाने को कन्या फाउंडेशन ने आवाज उठाई

0 207

 

इस तरह की सजा दी जाए जो देश में नजीर हो: मो आसिफ

फतेहपुर : दिल्ली में साबिया सैफी की दर्दनाक तरीके से उसकी हत्या के खिलाफ कन्या फाउंडेशन ने अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की मांग की।कन्या फाउंडेशन के तत्वाधान में नगर पालिका स्थित तिराहा झंडा पार्क में साबिया सैफी को कैंडल लगाकर श्रद्धांजलि दी गई। कन्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ एडवोकेट ने कहा कि हमारी मांग है कि अपराधियों को इस तरह की सजा दी जाए जो देश में नजीर हो।सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार इन सब घटनाओं को गंभीरता से लें । फास्टट्रैक कोर्ट में तुरंत सुनवाई हो और पीड़िता परिवार को न्याय मिले।युवा प्रदेश अध्यक्ष गाजी अब्दुल रहमान ने कहा कि हम सबको एक होना पड़ेगा असामाजिक तत्वों पर निगाह रखनी होगी ।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समीर कुरेशी मोहम्मद सद्दाम, लखन सिंह सेगर, ताबिश हाशमी ,यासर सिद्दीकी ,विजय बक्शी, रामबाबू मौर्य, एडवोकेट एहसान अहमद, सरफराज खान ,रिंकू पुरी, कयूम, अमन तिवारी ,प्रिंस मौर्य ,अजमेर खान, सूरज दुबे ,अयाज हसन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.