diwali horizontal

कप्तानगंज ओवरब्रिज जनता को समर्पित, 78 करोड़ की लागत से तैयार पुल हुआ शुरू

0 116

कप्तानगंज ओवरब्रिज जनता को समर्पित, 78 करोड़ की लागत से तैयार पुल हुआ शुरू

कुशीनगर: कुशीनगर और महाराजगंज जिले की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। शुक्रवार को कप्तानगंज ओवरब्रिज को आम जनता के लिए खोल दिया गया। स्थानीय सांसद विजय कुमार दूबे ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर पुल का लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि यह ओवरब्रिज दोनों जिलों की आवाजाही को सुगम बनाएगा और लोगों की दैनिक यात्रा को काफी आसान करेगा।

सांसद विजय कुमार दूबे ने बताया कि इस ओवरब्रिज का निर्माण 78 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और इसे महज चार वर्षों में तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के व्यापार को भी गति देगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। उन्होंने शिलान्यास के समय विरोधियों द्वारा इसे ‘लॉलीपॉप’ कहे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उद्घाटन के दिन उन्हें खुशी है कि जनता की मांग पूरी हो पाई है।

रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौंड ने इस अवसर पर कहा कि यह ओवरब्रिज दो जिलों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा और कुशीनगर के विकास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा। कुशीनगर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने भरोसा जताया कि जल्द ही पडरौना में बनने वाले ओवरब्रिज का उद्घाटन भी सांसद विजय कुमार दूबे के हाथों से ही होगा। कार्यक्रम में हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना के मनीष जयसवाल, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.