diwali horizontal

सरस ह्रदय के नेता थे कर्पूरी ठाकुर मनाई गई पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर जंयती

0 156

सीतापुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सपा के जिला मुख्यालय स्थित टाउन हाल कार्यालय पर मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन परिचय पर प्रकाश ड़ाला।

 

उन्होने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के चरित्र में पिछड़ों की सेवाभाव स्थायित्व विद्यमान रहती थी,जिसके चलते समाज में उन्हें जनता के बीच जननायक के रूप में जाना जाता रहा है। इस अवसर रमेशचन्द्र निषाद, कार्यालय प्रभारी जयसिंह यादव, राजेश कनौजिया, श्रीपाल वर्मा, सयुस नि. जिलाध्यक्ष राबिन सिंह यादव, छात्रसभा नि.जिलाध्यक्ष अंकित त्रिवेदी, जिला सचिव चन्द्रशेखर यादव, रामप्रकाश यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार मौर्य, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष विजयबहादुर यादव, डॉ.चंद्रभाल भार्गव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.