diwali horizontal

केजीएमयू में फिर दिखी सुरक्षागार्डों की गुंडई, तीमारदारों को बेरहमी से पीटा

0 146

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में सुरक्षाकर्मियों की गुंडई रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों कई तीमारदारों को सुरक्षाकर्मियों ने लाठी-डंडों बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा किया था। इन मामलों को लोग अभी भूल नहीं पाए थे कि गुरुवार को एक बार फिर सुरक्षाकर्मियों की काली करतूत उजागर हो गई। यहां अस्पताल में भर्ती मां को देखने गए युवक और महिला को आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित चीखते रहे चिल्लाते रहे लेकिन सुरक्षा गार्डों के पास किसी को जाने और पीड़ितों को बचाने की हिम्मत नहीं पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के परिवार की एक महिला अस्पताल में भर्ती है इसे देखने के लिए पुरुष और महिला गए थे। यहां मामूली विवाद के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से ज्यादा सुरक्षा गार्डों ने महिला और पुरुष को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही पीड़ितों ने अपने परिवार वालों को दी तो भारी मात्रा में परिजन केजीएमयू पहुंच गए और बवाल काटने लगे। बवाल की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर लेकर 10 से 15 गांव को मारपीट में शामिल होने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने एक सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया है बाकी की तलाश की जा रही है। बता दें कि सुरक्षाकर्मियों की गुंडई का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सुरक्षाकर्मी कई तीमारदारों को पीट-पीट कर अधमरा कर चुके हैं। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को निष्कासित कर दिया गया था। अब देखने वाली बात यह होगी तीन सुरक्षाकर्मियों पर क्या कार्यवाही होती है।


 

Leave A Reply

Your email address will not be published.