
लखनऊ : इमामबाड़ा शाहनजफ में हुसैनी वेलफेयर सोसायटी द्वारा खदीजा ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया ईद ए ज़हरा के उपलक्ष्य में वर्ष 2015 से हर साल आयोजित हो रहा है ये कार्यक्रम इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश है के नए बिजनेस उद्यमियो स्टार्टअप को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना इमामबाड़ा शाहनजफ जिसमें लगभग 100 से ज्यादा स्टाल लगाए गए

जिसमें फूड स्टॉल किड्स जोन व अन्य बहुत से स्टॉल है जैसे कपड़ा इलेक्ट्रॉनिक आदि खदीजा ट्रेड फेयर में कैरियर काउंसलिंग का भी होगा कार्यक्रम कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक भाग लेकर अपने शैक्षिक व्यावसायिक आदि संदेशों को स्पष्ट कर सकेंगे जिसमें कक्षा 10 से लेकर 12 के छात्र छात्राएं हैं जिन्होंने 95% नंबर हासिल किए हैं उनको सम्मानित भी किया जाएगा

यह कार्यक्रम इमामबाड़ा शाहनजफ लॉन सहारागंज के सामने हजरतगंज में हो रहा है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा उद्घाटन कर कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा मुखय अतिथि बृजेश पाठक द्वारा शहर में कई अच्छे कार्य करने वालो को संम्मानित किया गया

एस आई एडवर्टाइसर्स के प्रोपराइटर इज़हार आबिदी,
अवधनामा अख़बार के फाउंडर मरहूम वकार रिजवी के साहबजादे अर्श , जोनल अधिकारी जोन 6 की बिन्नी अब्बास रिज़वी और गलैक्सि स्टूडियो के संचालक मेराज हुसैन समेत कई बड़ी हस्तियों को संम्मानित किया गया।