diwali horizontal

विकासखंड मुख्यालय पर किसान मेला एवम् प्रदर्शनी आयोजित 

0 167

सरोजनीनगर: विकासखंड सरोजनी नगर मुख्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश के चार वर्ष पूर्ण होने पर मिशन किसान कल्याण के अंतर्गत एक किसान मेला एवम् प्रदर्शनी आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता सरोजनी नगर विधायक व मंत्री विकास एवम् पुष्टाहार प्रतिनिधि नीलेश सिंह द्वारा किया गया। इस मेले में किसानो के लिए  जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी सहायक विकास अधिकारी कृषि वीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा दी गई ।मेले में उपस्थित शैलेन्द्र कुमार सिंह कृषि यंत्रीकरण की  विस्तृत जानकारी  दी ।

प्रेम ठाकुर प्रक्षेत्र प्रबंधक अधिकारी द्वारा कृषि सम सामयिक से संबंधित जानकारी दी गई साथ खेती में लगने वाली ला गत को कम करने की भी विस्तृत जानकारी किसानो को दी ।कार्यक्रम में मौजूद तकनीकी सहायक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा कृषि कार्यों के लिए मिलने वाले अनुदान पर जानकारी दी कि किसानो को  यह सुविधा कैसे प्राप्त हो ।कार्यक्रम अंत में अध्यक्ष द्वारा किसानो को उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कृषि विभाग की उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी व सुझाव दिए ।कार्यक्रम में आए किसानो को  खंड विकास अधिकारी निशांत राय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया । इस मौके पर कार्यक्रम में  जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा ,जिला मंत्री रेणु सिंह , जिला मंत्री आशु शुक्ला , मंडल  अध्यक्ष मुकेश शर्मा ,महेंद्र सिंह मंडल मंत्री ,उपसंभा गीय कृषि प्रसार अधिकारी सहित कई अधिकारी व विभागीय कर्मचारियों मौजूद थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.