diwali horizontal

कोहली पर मैच फीस का 20% जुर्माना, विराट ने कोंस्टास को धक्का मारा था

0 166

 VIRAT KOHLI: ICC ने भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली पर जुर्माना लगाया है। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने कोहली की 20% मैच फीस काटी है। साथ ही एक डी-मेरिट पॉइंट भी दिया है। कोहली पर यह जुर्माना मैदान पर खराब व्यवहार के लिए लगाया गया है।

37 साल के भारतीय बल्लेबाज ने डेब्यू मैच खेल रहे 19 साल के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास को धक्का मारा और बहस भी की। यह वाकया ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें और 11वें ओवर के बीच हुआ। कोहली ने रेफरी के सामने सुनवाई के दौरान अपनी गलती स्वीकार ली।

19 दिसंबर को जब कोहली मेलबर्न पहुंचे थे, तब उनकी ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट से बहस हो गई थी। कोहली अपने परिवार की फोटो लेने से मना कर रहे थे, लेकिन मीडिया ने फोटो खींच ली थी।

 कोहली को एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। डीमेरिट पॉइंट एक पेनाल्टी सिस्टम है, जो खिलाड़ियों को उनके खराब व्यवहार या कोई नियम तोड़ने के लिए दिया जाता है। दो से अधिक डी-मेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ियों को एक से ज्यादा टेस्ट, वनडे या टी-20 मैच के लिए बैन किया जा सकता है।

 मैच का 10वां ओवर खत्म होने के बाद विराट कोहली अपनी फील्डिंग पोजिशन पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बैटर कोंस्टास को कंधे से धक्के मारा। 19 साल के कोंस्टास को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कोहली से कुछ कहा। अंपायर को बीच में आकर मामला शांत करना पड़ा।

इसके बाद मैच का 11वां ओवर फेंकने के लिए बुमराह आए। कोंस्टास ने बुमराह के ओवर में 2 चौके और एक छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 18 रन बने।

साल 2018 में ICC ऐसे ही एक मामले में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी कगीसो रबाडा पर एक्शन ले चुकी है। उन पर मैच फीस का 50% जुर्माने के साथ तीन डीमेरिट अंक भी दिए थे। तब रबाडा ने पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को जानबूझकर धक्का मारा था।

ICC के मैच रेफरी जेफ क्रो ने उन पर जुर्माना के अलावा 3 डीमेरिट अंक दिए थे। उस समय रबाडा के डीमेरिट अंक ज्यादा हो गए थे, जिसकी वजह से उन पर दो मैचों का बैन लगाया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.