diwali horizontal

कोतवाली पुलिस ने किया नगर में पैदल मार्च

0 167

 

ऊंचाहार/रायबरेली : नगर में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कोतवाल ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख चौराहा, खरौली रोड, बस स्टॉप तथा रेलवे स्टेशन पर पैदल मार्च किया। देश में लगातार हो रहे किसान आंदोलन को लेकर नगर में सतर्कता को लेकर कोतवाल विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस के साथ नगर के प्रमुख चौराहा, खरौली रोड, बस स्टॉप होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां जीआरपी व आरपीएफ के जवानों के साथ संयुक्त रुप से पैदल मार्च किया गया। तथा रेल गाड़ी से आने जाने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली गई।

 

वहीं आरपीएफ थाना प्रभारी ए एन पाठक ने बताया कि रेल गाड़ी से आने जाने वाले सभी मुसाफिरों की सुरक्षा का हमारा दायित्व है। होली का त्यौहार आ गया है जिसमें चोर उचक्के प्रभावी होंगे। किसी तरह की कोई चूक न हो जाए इसके लिए सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी की जा रही है। साथ ही साथ स्टेशन पर बिना मतलब घूमने वाले लोगों पर भी कार्यवाही की जा रही है। इस बात को लेकर जहां लोगों में कौतूहल बना रहा वहीं लोग अपने आप को सुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.