diwali horizontal

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को कृष्णानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का दिया था झांसा

0 50

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को कृष्णानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का दिया था झांसा

लखनऊ: राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रविवार सुबह उस वक्त हुई जब पुलिस टीम ने रामदास खेड़ा पुलिया के पास से आरोपी को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी दिनेश कुमार उन्नाव का रहने वाला है और फिलहाल लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में झोपड़पट्टी में रहकर मजदूरी करता था।घटना का खुलासा 23 मई को हुआ, जब पीड़िता की मां ने कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी के साथ दिनेश कुमार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी और सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर के पर्यवेक्षण में जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार दबिशों और निगरानी के बाद आखिरकार 25 मई की सुबह करीब 8:10 बजे आरोपी को रामदास खेड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जनपद उन्नाव के असीवन थाना क्षेत्र स्थित कुल्हा कटौरा गांव का निवासी है। वह वर्तमान में लखनऊ के कृष्णानगर स्थित केसरीखेड़ा रेलवे फाटक के पास झोपड़पट्टी में रह रहा था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी अशिक्षित है और गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह-जगह अपना ठिकाना बदल रहा था।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। कृष्णानगर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की सतर्कता से इस संवेदनशील मामले का शीघ्र अनावरण संभव हो सका है। मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.