
संघ विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर हुई कार्यवाही
बहराइच : उ0प्र0जू0हाई0शिक्षक संघ बहराइच के जिलाध्यक्ष/महामंत्री के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के सम्बंध में प्रान्तीय कायार्लय से निर्गत प्रान्तीय अध्यक्ष योगेश त्यागी के आदेश दिनांक 10 जनवरी 2021 को प्रदेश के मुख्य संरक्षक राधा कृष्ण पाठक को जांच अधिकारी नामित किया गया था।प्रान्तीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद भी नोटिस का जवाब न देना,अनुशासनहीनता करना,24 जनवरी को सम्पन्न हुए सम्मान समारोह के कार्यक्रम में मीडिया में अनर्गल सूचना देना तथा मुख्य संरक्षक (उ0प्र0)को महत्व न देना के आरोप में कुमार अभय ज़िला महामंत्री तथा सम्मान समारोह के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी जी के बोलने के उपरांत अनुशासनहीनता करते हुए कार्यक्रम के संचालन कर्ता राधेश्याम कनौजिया ज़िला मंत्री से माइक छीनने जैसे घोर अनुशासनहीनता के आरोप में शिव कुमार ज़िला कोषाध्यक्ष , उक्त दोनों पदाधिकारियों(महामंत्री व कोषाध्यक्ष)को दोषी मानते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष/ महामंत्री उ0प्रदेश ने अग्रिम आदेशों तक धारित पदों से निलंबित कर दिया।
साथ ही ये भी आदेश दिया गया कि जिला महामंत्री के पद का दायित्व राधेश्याम कनौजिया ज़िला मंत्री पद के साथ साथ व जिला कोषाध्यक्ष के पद का दायित्व अश्वनी कुमार सिंह ज़िला लेखाकार के पद के साथ साथ निर्वहन करते रहेंगे।आगे ये भी बताया गया कि सभी संगठनात्मक गतिविधियों पर रोक लगी रहेगी तथा प्रकरण की जांच गतिमान रहेगी। इसकी सूचना जनपद बहराइच में प्रांतीय पदाधिकारी, ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच,खंड शिक्षा अधिकारी संबंधित,ज़िला अध्यक्ष/महामंत्री बहराइच,निलंबित महामंत्री व कोषाध्यक्ष बहराइच को दे दी गयी है