diwali horizontal

कुमार विश्वास? क्या समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे मुलायम सिंह यादव ने कही ये बड़ी बात

0 303

लखनऊ : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव की पुस्तक ‘राजनीतिक के उस पार’ का विमोचन किया। इस दौरान मंच पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और RJD के मनोज झा एक मंच पर दिखे।

जानकारी के मुताबिक, सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कुमार विश्वास को सपा ज्वाइन करना चाहिए। इससे पहले सपा संरक्षक ने कहा सबको मिलकर देश की चिंता करनी है, मुझे खुशी है कोई द्वेष भावना नहीं है। आज सबको देश की चिंता है। एकता की भावना से देश का विकास होगा।

वहीं इससे पहले प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा मुलायम सिंह नेता नहीं भावना हैं। मुलायम सिंह को सदियां याद करेंगी, आने वाली पीढ़ी मुलायम की महानता याद करेगी, मुलायम सिंह इमोशन का नाम हैं। कुमार विश्वास ने भी देश की वर्तमान हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा देश में जो चल रहा चिंताजनक है, लोकतंत्र में लोगों की बात सुनी जाए।

बता दें सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के ऊपर लिखी गई पुस्तक को प्रो देवी प्रसाद द्विवेदी, पुष्पेश पंत और वेदप्रताप वैदिक ने संपादित की है। बता दें रामगोपाल यादव इससे पहले ‘बीते पांच साल संसद में मेरे’ नामक किताब भी लिख चुके हैं। इस कार्यक्रम आयोजन लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.