diwali horizontal

कुशीनगर में महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पाक्सो मामलों पर महत्वपूर्ण निर्णय

0 51

कुशीनगर में महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पाक्सो मामलों पर महत्वपूर्ण निर्णय

पडरौना, कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वैभव मिश्रा ने शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से संबंधित जिला स्टेयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की और विभागीय कार्यप्रणाली को समझा।

पाक्सो एक्ट से जुड़े कुल 04 मामले समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें से एक मामले में पीड़िता को क्षतिपूर्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। एक मामले में शासनादेश के मानकों के अनुसार पीड़िता को अपात्र पाया गया। एक मामले को आवश्यक जांच के लिए अगली बैठक तक स्थगित किया गया। इसके अलावा 04 अन्य मामलों में एफएसएल रिपोर्ट उपलब्ध न होने पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समिति ने यह भी कहा कि पाक्सो मामलों में पीड़िताओं की मेडिकल जांच में पूरा सहयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे वास्तविक स्थिति के आधार पर उचित आर्थिक सहायता दी जा सके।

बैठक में महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई, जिनमें मिशन वात्सल्य बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, अभियोजन प्रतिनिधि, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के सदस्य, चाइल्ड हेल्पलाइन, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.