
दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी भाजपा के वयोवृद्ध नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उन्हें न्यूरो से संबंधित परेशानी है अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं अपोलो से पहले आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पूर्व गृहमंत्री को इस वर्ष सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। चूंकि वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो सके, इसलिए उन्हें उनके घर पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया इससे पहले आडवाणी इसी साल जुलाई के पहले हफ्ते में और अगस्त के महीने में भी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। दो दिन चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में रखा गया था लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा के संस्थापकों में से एक हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं। लाल कृष्ण आडवाणी मंदिर आंदोलन के अंतिम चरण के अग्रदूतों में से एक थे, जब उन्होंने समर्थन जुटाने के लिए सोमनाथ से अपनी रथ यात्रा शुरू की थी पीएम मोदी ने घर जाकर आडवाणी को घर जाकर दी थी शुभकामनाएं 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए दिग्गज नेता के आवास पर गए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट