
लखनऊ : यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से बसपा के दो दिग्गज नेताओं ने मुलाकात की है जिसके बाद यूपी में सियासी हलचल तेज हो गयी है। शुक्रवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से राम अचल राजभर और लालजी वर्मा ने मुलाकात की है। इस दौरान अखिलेश यादव से यूपी चुनाव को लेकर इन दोनों नेताओं की लंबी चर्चा भी हुई है।
बता दें राम अचल राजभर अकबरपुर से पांच बार विधायक चुने गए हैं मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं राजभर बड़े कद वाले नेता हैं बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं वहीं लालजी वर्मा रसूखदार नेता रहे हैं लालजी वर्मा भी राम अचल राजभर की तरह बसपा सरकार में मंत्री रहे हैं इसके अलावा बसपा सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते रहे हैं।