diwali horizontal

चारा घोटाले के एक और केस में लालू यादव दोषी करार

0 111

पटना : चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में फैसला आ गया है CBI कोर्ट ने लालू प्रसाद को मामले में दोष करार दिए गए हैं इस मामले में CBI कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले के सबसे बड़े और पांचवे मामले में भी दोषी करार दिए गए हैं इससे पहले लालू प्रसाद चार मामले में भी दोषी करार दिए गए है

लालू प्रसाद को दोषी करार दिए जाने के बाद आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्धीकी ने कहा है इस फैसले से उन्हें बहुत अफसोस है. उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले में उपर की अदालत में जाएगी चारा घोटाला के इस मामले में लालू प्रसाद समेत 75 लोगों को दोषी करार दिया गया है जबकि 24 लोगों को मामले में दोषमुक्त कर दिया गया है

क्या है डोरंडा कोषागार से निकासी मामला

बता दें कि 1990 से 1995 के बीच डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी हुई थी ये चारा घोटाले का सबसे बड़ा मामला है साल 1996 में दर्ज हुए इस केस में 170 लोग आरोपी थे, इस मामले में अबतक 55 आरोपियों की मौत हो चुकी है तो वहीं सात आरोपी सरकारी गवाह बने दो आरोपियों ने दोष स्वीकार किया, छह आरोपी अब तक फरार हैं 99 आरोपियों पर फैसला आना बाकी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.