diwali horizontal

लव-जिहाद पर कानून संवैधानिक अधिकारों का हनन: वैभव महेश्वरी, मुख्य प्रवक्ता, आप, उत्तर प्रदेश

0 195

चिन्मयानन्द और हाथरस के बलात्कारियो के समर्थन में खड़ी सरकार के राज में बेटियां आत्महत्या करने को मजबूर: संजय सिंह

आदित्यनाथ के कुशासन में दुश्शासन घूम रहे है: संजय सिंह

लव-जिहाद पर कानून संवैधानिक अधिकारों का हनन: वैभव महेश्वरी, मुख्य प्रवक्ता, आप, उत्तर प्रदेश

लखनऊ : राज्य सभा सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा की राजनीति का खेल देखिये की बलात्कार और हत्या रोकने में नाकाम योगी जी की पहली प्राथमिकता लव जिहाद का कानून है उन्होंने आगे कहा बेटियों के साथ दरिदंगी की घटनाये आम हो गयी है पर ये और वीभत्स हो जाता है जब आप देखते है की चिन्मयानन्द और हाथरस काण्ड के बलात्कारियों के समर्थन में खड़ी सरकार से न्याय की उम्मीद खो चुकी बेटियां मौत को गले लगा रही है

मुरादाबाद की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की सोचिये कितनी हताश रही होगी वो 15 साल की बच्ची जिसने छेड़छाड़ से तंग आ कर अपनी जान दे दी आप विफलता देखिये सिस्टम की ये छेड़छाड़ पिछले एक साल से जारी थी पुलिस प्रसाशन पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा की जब कानपूर में एक बेटी के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी तब वहां मौजूद पुलिस कर्मी मूर्कदर्शक बने देखते है क्यों उन्होंने उस बच्ची की मदद नहीं की उन्होंने आगे कहा की सुरक्षित तो खुद पुलिस वाले भी नहीं है वही उसी कानपुर में एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जाता है नौबस्ता की घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा की हिम्मत किती बढ़ गयी है इस असामजिक तत्वों की उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध करने एक दम्पति के साथ उसके घर के बाहर मारपीट की उन्होंने कहा की आज़ादी के 73 सालो में ऐसी नाकारा सरकार नहीं देखी जहाँ ऐसे कुशासन में दुशासन  घूम रहे है

“आप” यूपी के मुख्य प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने लव-जिहाद कानून को संविधान द्वारा दिए अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा भारतीय संविधान किसी भी बालिग को अपनी मर्जी से जहां चाहे वहाँ शादी करने का अधिकार देता है। योगी सरकार संविधान के विरुद्ध जाकर यह कानून लाने पर आमादा है। इसके जरिए सरकार लोगों के निजी जीवन में ताक-झांक करेगी। लोगो की निजता पर आक्रमण करने वाली योगी सरकार अपराध की शिकार बेटियों के मामले में अपराधियों के साथ खड़ी दिखाई देती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.