
- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में स्वास्थ्य विभाग पर किया कड़ा प्रहार।
Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के PA अस्पतालों में बेड बेचने का काम करते हैं। तेजस्वी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बेड का कमीशन मंत्री तक भी जाता है। पटना के IGIMS में जाकर देखें कैसे मंत्री जी के सचिव बेड बेचते हैं। बता दें कि मंगलवार को तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि PMCH में समय पर इलाज नहीं मिलने पर जान गंवाने वाली बच्ची के घर भी जाएंगे।
