diwali horizontal

सेवा पखवाड़ा में अग्रणी बैंक इण्डियन बैंक ने किया रोड शो

0 74

 

 

बहराइच। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत अग्रणी बैंक इण्डियन बैंक द्वारा अंचल कार्यालय, जेल रोड बहराइच से अंचल प्रमुख रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में अंचल कार्यालय, जेल रोड बहराइच से बैंक द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के सम्बन्ध में रोड शो का आयोजन कर बैंक व सरकार द्वारा संचालित विभिन्न वित्त सम्बन्धित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित गौरव सहित अन्य बैंक अधिकारियों द्वारा आमजन को ओडीओपी के तहत लोकल फॉर वोकल के तहत बैंक द्वारा रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी तथा बैंक से जुड़ने की अपेक्षा की गयी। रोड शो का लाभ उठाते हुए त्यौहारी सीज़न मैं बैंक द्वारा गृह व वाहन ऋण में ब्याज व प्रोसेसिंग शुल्क में दी गई व्यापक छूट की जानकारी भी आमजन को प्रदान की गयी।
इण्डियन बैंक द्वारा 610 दिन के स्पेशल मियादी जमा पर सर्वाधिक 6.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है तथा घर बैठे खाता खोलने की सुविधा भी दी गयी है। बैंक के मोबाइल एप इन्डओएसिस के द्वारा 27 बँकिंग सेवाओं का प्रारम्भ किया गया है जिससे खाताधारकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्दकवंेपे के माध्यम से बिना शाखा जाए लिया जा सकता है। किसान क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण भी ऑनलाइन किया जा सकता है जो की पूर्ण रूप से पेपर लेस है।
रोड शो में इण्डियन बैंक, अंचल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुधीर कुमार द्विवेदी व मुख्य प्रबंधक निरंजन कुमार समेत जनपद के विभिन्न शाखाओं से आए हुए अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। अंचल प्रमुख श्री सिंह ने इस तरह के कार्यक्रम को जनसामान्य से जुड़ने का उचित माध्यम बताया तथा जनपद के 55 शाखाओं व 203 बैंक मित्र सेवा केन्द्रों को जनपद बहराइच व श्रावस्ती के घर-घर तक बैंक सेवा पहुचाने का संकल्प दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.