diwali horizontal

मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रही विधायिका : अनीता श्रीवास्तव

0 189

 

रायबरेली :  रायबरेली में मेगा शॉप हो या कमला नेहरू सोसाइटी की जमीन को लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे है। इस समय शहर में काफी उथल-पुथल का माहौल बना हुआ।  वही शुक्रवार को पूर्व प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव ने कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। जहां हिंदुत्व की बात करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना गुरु बताती है। वहीं रायबरेली मे हिंदुओं के इतने बड़े त्यौहार धनतेरस पर धरने पर बैठ गई। जिससे हिंदुत्व में काफी जनाक्रोश देखने को मिला। जिसको लेकर आज मीडिया से बात करते हुए अनीता श्रीवास्तव ने सदर विधायक के साथ-साथ जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अदिति सिंह भाजपा सरकार को बदनाम करने का बीड़ा उठा रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अदिति सिंह के पति पंजाब सरकार में कांग्रेस के विधायक हैं। वही अपने निजी स्वार्थ के चलते रायबरेली में भाजपा सरकार की वाहवाही बटोरने में लगी हुई है। लेकिन पंजाब पहुंचने के बाद अपने पति के साथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाती हैं। कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की जो राजनीति कर रही है। इस सदर विधायक की

इस कृत्य की घोर निंदा करती हूं। हमारे मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि

प्रशासन को अपना काम सुचारु रुप से नहीं करने दे रही है। प्रशासन पर जबरदस्ती दबाव बनाती हैं। अगर प्रशासन कोई रोल अदा करें तो विधायक को दिक्कत होती है। जब पुरुषोत्तम गुप्ता की बिल्डिंग सील की गई तब आवाज नहीं निकली और जब इमरान खान की बिल्डिंग सीज की गई तो धरने पर बैठ गई। उन्होंने कहा कि अपके पेपर के माध्यम से विधायक जी को बताना चाहती हूं कि मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति न करें। अपने निजी लाभ के लिए नगरपालिका में जो धांधली व भ्रष्टाचार चल रहा है। जब नगरपालिका में करोड़ रुपए आए उसका कहीं कोई पता नहीं चला।पूरे रायबरेली शहर को सेनीट्राइज नहीं कराया गया। नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.