diwali horizontal

माह भर में 7 बकरियों को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला

0 95

बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के मजरा धनियाबेली में पिछले 1 महीने से लगातार तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए के आतंक के कारण ग्रामीण काफी भयभीत हैं। पिछले एक महीने में तेंदुए ने सात बकरियों व एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया है। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना भी दी लेकिन मौके पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। घटना के काफी समय के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और कुछ देर रुककर वहां से चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार होते तेंदुए के हमले से वह काफी परेशान हैं। तेंदुआ दिनदहाड़े बकरियों को पालतू जानवरों को निशाना बनाया जा रहा है लेकिन वन विभाग का सुस्त रवैया परेशान करने वाला है। इस दौरान लाल साहब,राजेन्द्र, हरेराम,इंदल, मोतीचंद,मुंशी, मुखलाल मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.