
सामाजिक सहभागिता सम्मान से विभूषित होंगी कई विभूतियां
बाराबंकी : 1978 से आयोजित होने वाले गांधी जयन्ती की शुरूआत राम धुन से होगी। सुबह महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण और व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी। वहीं शाम को गांधी भवन में गांधी जीवन दर्शन पर परिचर्चा, समाामजिक सहभागिता सम्मान और 43वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया जाएगा। सायंकाल आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे। यह बात गुरूवार को गांधी भवन में गांधी जयन्ती समारोह समिति की बैठक में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कही।
शर्मा ने बताया कि 02 अक्टूबर की सुबह होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी राजेश कुमार पाण्डेय होंगे। जो गांधी भवन में ध्वजरोहण कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। वहीं वह गांधी भवन में चरखा चलाकर खादी और स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत का संदेश देंगे। गांधी जयन्ती समारोह समिति के अध्यक्ष हाजी उमेर किदवई ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट महात्मा गांधी के विचारो को आमजन से जोड़ने की कवायद कर रहा है।
इस सिलसिले में गांधी जयन्ती सप्ताह को आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत 01 अक्अूबर से होगी और समापन 07 अक्टूबर को होगा। आयोजक समिति के सचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि 01 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं 02 अक्टूबर को सायंकाल होने वाले विविध कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे। तथा गांधी जयन्ती सप्ताह का समापन गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक दीपंकर श्रीज्ञान करेंगे। सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 03 अक्टूबर को हाॅकी व कैरम प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
04 अक्टूबर को खादी शताब्दी और अमृत महोत्सव पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। 05 अक्टूबर को मशहूर किस्सागोई हिमांशु वाजपेयी द्वारा पं रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर आधारित दास्तान ए तमन्ना ए सरफरोशी’ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 06 अक्टूबर को खेल प्रतियोगता का समापन और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। 07 अक्टूबर को गांधी जयन्ती सप्ताह का समापन होगा। इस मौके पर मृत्युंजय शर्मा, दानिश आजम वारसी, धनंजय शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, विजय कुमार सिंह, सत्यवान वार्मा, संजय सिंह, उमानाथ यादव, साकेत मौर्या, नीरज दूबे, पी.के सिंह, मो. अदीब इकबाल, संतोष शुक्ला, आसिफ हुसैन, मनीष सिंह, अनिल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।