
इजरायल में भीषण आग से जन जीवन अस्त व्यस्त। मचा कोहराम।
लखनऊ: इजरायल ने अमेरिका यूरोप और सभी बड़े देशों से मदद करने की गुहार लगाई है

आग दूसरे नए क्षेत्र में फैल कर विकराल रूप ले रही हैं। इजरायल इस आग से बचने के लिए हर तरीका कर रहे है।

इजराइल के यरुशलम शहर के बाहरी इलाकों में बुधवार को आग लग गई है। यह आग एश्ताओल के जंगल में लगी है, जो तेजी से फैल रही है।इसकी चपेट में कई सड़कें भी आई हैं, जिसकी वजह से लोगों को अपने वाहनों को सड़कों पर ही छोड़कर भागना पड़ा है।सरकार ने हालात को काबू करने के लिए सेना को तैनात किया है। इसके अलावा कई रिहायशी इलाकों से लोगों को खाली करा लिया गया है। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक कम से कम पांच जगहों पर यह आग फैली हुई है।तेज हवाओं और भीषण गर्मी की वजह से आग पर काबू पाने में समस्या आ रही है। यरुशलम से राजधानी तेल अवीव के लिए जाने वाला राजमार्ग 1 बंद कर दिया गया है। दोनों शहरों के बीच रेल यातायात को भी रोक दिया गया है। एश्ताओल के इलाके में एक कमांड सेंटर बनाया गया है। सरकार के दो मंत्री भी कमांड सेंटर जा रहे हैं।
आग बुझाने के लिए 63 अग्निशमन दल और 11 विमान तैनात किए गए हैं।