
बांगरमऊ उन्नाव : लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता के आयोजन में बांगरमऊ के गोल्ड जिम के नौजवानों ने धाक जमाते हुए प्रथम पुरस्कार के साथ-साथ अन्य कई पुरस्कार प्राप्त कर बांगरमऊ का नाम रोशन किया है। जनपद हरदोई के मल्लावां में इंडियन फिटनेस क्लब के मालिक सद्दाम हुसैन ने लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें बांगरमऊ, मल्लावा व पिहानी सहित कई अन्य टीमों ने भाग लिया था। जिसमें बांगरमऊ से गोल्ड जिम की तरफ से भी हिस्सा लिया गया था। इस प्रतियोगिता में 80 किलो वर्ग में प्रथम स्थान पाया है बांगरमऊ के गोल्ड जिम के मालिक व ट्रेनर मेराज भाई ने जिन्होंने बेंच में 110 किलो तथा डेड लिफ्ट में 175 किलो भार उठाकर अपनी गोल्ड जिम बांगरमऊ का नाम रोशन किया है। गोल्ड जिम बांगरमऊ के नौजवानों में आसत के मोबीन ने 65 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एनसीसी के कैडेट चंदन सिंह ने 60 किलो वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मऊ के असलम अली ने 58 किलो वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया और हसीन ने 65 किलो वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया इसके साथ ही राशिद उर्फ शीबू ने 53 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर अवार्ड जीतने वाले सभी नौजवानों को राष्ट्रीय (नेशनल) प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कौशर अली ने अवार्ड दिए, और सबके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता में गोल्ड जिम बांगरमऊ के नौजवानों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिसकी प्रशंसा नगर एवं क्षेत्र में की जा रही है।