
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य संस्थान द्वारा जनपद बाराबंकी के वरिष्ठ साहित्यकार मूसा खान अशांत को साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर विकास भवन कर्मचारी परिषद के संरक्षक व्यंग्यकार अनिल श्रीवास्तव लल्लू एवम मुस्तफा खान अध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी परिषद बाराबंकी द्वारा हार्दिक बधाई देते हुए कर्मचारी साथियों के साथ पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर लल्लू ने कहा यह सम्मान जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार मूसा खान को दीर्घ कालीन साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रदत्त किया गया है
जो पूरे जनपद के समाज के लिए गौरव की बात है। राजकीय सेवा में कार्यरत होते हुए साहित्य सृजन के लिए समय निकालना साहित्य के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। अध्यक्ष मुस्तफा खान द्वारा विकास भवन के कर्मचारियों की ओर से मूसा खान को हार्दिक बधाई देते हुए कहा गया की मूसा भाई द्वारा उपन्यास, कहानी संग्रह, गज़ल संग्रह, गीत संग्रह , एकाकी संग्रह आदि पुस्तको का लेखन एवम प्रकाशन कराकर समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया है।इस अवसर पर जयप्रकाश वर्मा, गौरव वर्मा, ललित चौधरी, जावेद भाई, राजेंद्र, एच आर यादव सहित बहुत से कर्मचारी उपस्थित थे।