diwali horizontal

लोजपा (रामविलास) ने किया संगठन विस्तार, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्र ने लखनऊ में की घोषणा

0 89

लोजपा (रामविलास) ने किया संगठन विस्तार, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्र ने लखनऊ में की घोषणा

लखनऊ: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्र, एडवोकेट ने शनिवार को लखनऊ स्थित यूपी प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने बताया कि पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान ने 28 नवंबर 2000 को दलित, वंचित, शोषित, अल्पसंख्यक और हर जाति-धर्म के लोगों को न्याय और अधिकार दिलाने के उद्देश्य से पार्टी की स्थापना की थी। वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हैं, जो भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी हैं और एनडीए गठबंधन में एक प्रमुख सहयोगी दल का नेतृत्व कर रहे हैं।प्रेस कांफ्रेंस में धर्मेन्द्र मिश्र ने बताया कि चिराग पासवान के स्पष्ट निर्देश हैं कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित स्वरूप देने के लिए उसके ढांचे को मजबूत किया जाए और प्रकोष्ठों का विस्तार किया जाए। इसी क्रम में किसान प्रकोष्ठ ने देश के 27 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियाँ कर दी हैं और सभी को संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के लिए राज्य को चार हिस्सों—मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और बुंदेलखंड—में बांटा गया है और इन क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठन विस्तार किया जा रहा है।पूर्वी उत्तर प्रदेश में झूलन अंसारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राहुल त्यागी और बुंदेलखंड में अशोक सोनी को अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मध्य उत्तर प्रदेश के लिए इंजीनियर आकाश यादव को अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी कई नियुक्तियाँ की गई हैं। लखनऊ निवासी डॉ. मधु (भूदेवी), मोहनलालगंज की कुमुद शुक्ल, आशियाना निवासी प्रशान्त भारद्वाज (बाबी) और उन्नाव की दीप्ती गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। बाराबंकी निवासी मनोज कुमार मिश्रा को उनके कार्यों के आधार पर राष्ट्रीय महासचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिन्हें जल्द ही अलग-अलग प्रदेशों की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हिमांशु मिश्रा (अयोध्या), सुरेश सिंह यादव (गाजीपुर) और कामेन्द्र प्रताप सिंह (रायबरेली) ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में के. बी. भारती, अरविंद पासवान, राजीव पासवान, प्रेमशंकर शुक्ल, प्रमोद मणि त्रिपाठी, विनय पासवान, अखिलेश राय और जॉय बनर्जी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।धर्मेन्द्र मिश्र ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के इस विस्तृत ढांचे से पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.