
उन्नाव : भगवान राम हमारी आस्था के केन्द्र बिन्दु है, राम का जीवन एक दर्शन है। भगवान राम ने जीवन जीने की राह दिखायी है। उक्त विचार सदर विधायक पंकज गुप्ता ने ग्राम चांदपुर में आयोजित पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थ यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि भगवान राम ने अपने जीवन में सभी मर्यादाओ का पुत्र धर्म, पति धर्म, मित्र धर्म का पालन किया तभी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम कहलाये।
उन्होने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ पर प्रकाश डालते हुये गांवो में हुई विद्युतीकरण, पक्की सड़को के निर्माण, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना के बारे में विस्तार से बताया। 85 यात्रियो को अयोध्या धाम के लिये पैर धोकर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित कर रवाना किया गया। इस मौके पर प्रखर गुप्ता, नीरज गुप्ता, प्रधान अशोक, सतीश यादव, अभय प्रताप सिंह, राजेश यादव, अमृत साहू, संतोष लोधी आदि लोग मौजूद रहे।