diwali horizontal

लखनऊ भाजपा कार्यालय में लगाई गई भगवान श्रीराम की प्रतिमा, जेपी नड्डा ने किया अनावरण

0 152

राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी ने किया

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सर्वे में देश का नंबर वन सीएम बनने पर योगी आदित्यनाथ का बुके देकर अभिनंदन किया।

लखनऊ : शहर और ग्रामीण के बूथ कार्यकर्ताओं के बीच उन्होनें कहा कि जिसे भाजपा में काम करने का मौका मिलता है वह भाग्यशाली है। सभी दल परिवारवाद चलाते हैं भाजपा में कार्यकर्ता नेता बनता है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ साधारण परिवार से हैं जिन्हें यह पद मिला है। भाजपा डेमोक्रेटिक पार्टी है। वामपंथ कहता है कि पेट की भूख सबसे बड़ी है। भाजपा शरीर, मन, बुद्धि सबसे आत्मसात होकर आगे बढ़ने की बात करती है। यह संतुष्टि है उन्‍होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि जन कल्याण और विकास से संबंधित आंकड़े याद रखें। जनता के बीच इन तथ्योँ को रखें। मंडल पदाधिकारी महीनें में एक बार बूथ की बैठक अवश्य करें। पीएम की मन की बात को बूथ स्तर पर सुना जाए, समाज के अन्य लोगों को भी जोड़ें

मंडल के पदाधिकारी बूथ कमेटी के साथ बैहकर नाश्ता और भोजन करेंं। सब अपने घर से रोटी लाएं और मिल बांटकर खाएं। पन्ना प्रमुख पन्ने पर जिनके नाम हैं उनसे मिलता रहे। उनके सुख दुख में शामिल हो। मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ पर काम किया जाए। आने वाले दिनों में पन्ना कमेटी भी बनाई जाएगी। लोगों को बताएं कि भाजपा के पास नीति, नियत, कार्यक्रम और कार्यकर्ता हैं। अन्य दलों में सिर्फ नेता हैं, नीति नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.