
बुआ-भतीजे में प्रेम, दोबारा भागने की फिराक में थे दोनों, परिजनों ने पकड़कर पीटा, 55 की बुआ व 23 का भतीजा दिल्ली में साथ रहते थे
हमीरपुर: राठ कोतवाली के गेट पर उस समय हंगामा शुरू हो गया जब बुआ और भतीजे के बीच परवान चढ़ चुका इश्क बेकाबू हो गया। जिसके बाद प्रेमी भतीजे और प्रेमिका बुआ ने साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए अपने अपने घरों से साथ भागने की योजना बना डाली। लेकिन दुर्भाग्य वश कोतवाली गेट के बगल में ही स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर दोनों को परिजनों ने पकड़ लिया।
इसके बाद कोतवाली गेट पर ही जमकर हंगामा शुरू हो गया। 23 वर्षीय भतीजा और 55 वर्षीय बुआ को आशिकी का बुखार चढ़ने से दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा डाली। भाग रहे प्रेमी जोड़े को परिजनों के द्वारा कोतवाली ले जाया गया। जहां प्रेमी युगल ने कोतवाली के गेट पर जमकर हंगामा काटा। दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। युवक के परिजन के न आने पर लोग कोतवाली के बाहर बैठे रहे।
राठ क्षेत्र के बहपुर गांव निवासी अनिल पुत्र श्याम बिहारी ने बताया कि महोबा जनपद के बुड़ेरा गांव की निवासी बुआ से वह डेढ़ वर्ष से लगातार संपर्क में है। दोनों फोन पर बात करते रहते थे। इसके बाद दोनों के बीच गहरा प्रेम हो गया। बताया कि वह दोनों दिल्ली में शांति पूर्ण तरीके से साथ रह रहे थे। लेकिन परिजनों के देख लेने पर वह उन्हें राठ स्थित कोतवाली ले आए।
वह वापस भागकर दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। बताया कि महिला के परिजन उसे पकड़ कर कोतवाली ले गए। जहां कोतवाली गेट के पास उसे मारा-पीटा। बताया उसके परिजनों के ना आने पर उसकी प्रेमिका (महिला) पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते रहे। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि युवक व महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।