diwali horizontal

लखनऊ: युवती से मारपीट, कपड़े फाड़ने और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ केस

0 81

लखनऊ: युवती से मारपीट, कपड़े फाड़ने और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ केस

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में युवती से मारपीट, अश्लील हरकत और धमकी देने के एक गंभीर मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान समीर पुत्र स्वर्गीय सलीम के रूप में हुई है, जो खदरा के मशालची टोला इलाके का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को 6 मई को शिवनगर ढाल के पास बंधा रोड से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।मामला 4 मई 2025 का है, जब पीड़िता स्वयं थाने पहुंची और शिकायत दी कि आरोपी समीर ने उसके साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसकी बहनों ने भी पीड़िता और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस आधार पर थाना मदेयगंज में समीर और उसकी अज्ञात बहनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 76, 115(2), 351(2) व पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी और जब खदरा चुंगी इलाके में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी समीर बंधा रोड पर किसी जगह जाने की फिराक में खड़ा है, तो टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके से दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी को उसके अपराधों के बारे में विधिक रूप से अवगत कराया और माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए हिरासत में लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी समीर को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार वह चप्पल बनाने का काम करता है। समीर के खिलाफ अन्य थानों में आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।इस मामले की जांच और कार्यवाही थाना मदेयगंज की पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें उप निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप सिंह और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.