diwali horizontal

लखनऊ वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है हवा में कोई सुधार नहीं दमघोटू बनी, सांस लेना दूभर

0 150

लखनऊ : राजधानी लखनऊ की हवा निरंतर दमघोटू बनी हुई है। पिछले तीन माह में सिर्फ 22 नवम्बर ऐसा दिन रहा है जब राजधानी की हवा सबसे ज्यादा सुधरी रही। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 दर्ज किया था। इसके बाद तो एक्यूआई 250 के पार ही बना हुआ है। बढ़ता यातायात और धूल-गर्त हवा को साफ नहीं होने रहा है। गुरुवार को राजधानी का औसत एक्यूआई 260 रहा। वैसे दिन में एक बजे करीब यह 300 के पार था। तालकटोरा की हवा में कोई सुधार नहीं हुआ। यहां औसत एक्यूआई 360 और अधिकतम 440 दर्ज किया गया। प्रदूषण मानकों के तहत यह बेहद गंभीर स्थिति है।

राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अनुसंधान प्रणाली (एसएएफएआर) (SAFAR) की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में है। इसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन भी हो रही है। सिर में दर्द का भी कारण वायु प्रदूषण बन रहा है। खासकर बुजुर्गों, गंभीर रूप से बीमार लोगों और बच्चों के लिए यह बेहद खतरनाक है। इसके अलावा, अस्थमा के मरीजों को बहुत दिक्कत पेश आ रही है।

गंभीर श्रेणी में प्रदूषण

राजधानी की हवा 22 नवम्बर को सबसे ज्यादा सुधरी रही। इस दिन एक्यूआई 187 रहा। गोमतीनगर का एक्यूआई 89 रहा। यह संतोषजनक था। इसके बाद राजधानी का एक्यूआई 250 के पार हो गया। गुरुवार को सबसे ज्यादा राजाजीपुरम, ऐशबाग, तालकटोरा आदि इलाकों की हवा प्रदूषित रही। यहां औसत एक्यूआई 360 और अधिकतम 448 दर्ज किया गया। इसके बाद अलीगंज के आसपास के इलाकों की हवा जहरीली रही। यहां औसत एक्यूआई 323 और अधिकतम 379 दर्ज किया गया। लालबाग, हजरतगंज, कैसरबाग, नजरबाग, अमीनाबाद की भी हवा खराब रही। यहां का औसत एक्यूआई 316 और अधिकत 384 रहा। गोमतीनगर का एक्यूआई सबसे कम रहा। यहां औसत एक्यूआई 147 और अधिकतम 243 रहा

राजधानी में गुरुवार का एक्यूआई : 260

स्थान औसत अधिकतम
अम्बेडकर विश्वविद्यालय 208 329
सेंट्रल स्कूल अलीगंज 323 379
गोमतीनगर 147 243
कुकरैल 204 309
लालबाग 316 384
तालकटोरा 360 448

पिछले एक सप्ताह

20 नवम्बर : एक्यूआई 255

स्थान औसत, अधिकतम
अम्बेडकर विश्वविद्यालय 190, 255
सेंट्रल स्कूल अलीगंज 288, 338
गोमतीनगर 107, 179
कुकरैल 132, 336
लालबाग 296, 336
तालकटोरा 240, 319

21 नवम्बर : एक्यूआई 229

स्थान औसत, अधिकतम
अम्बेडकर विश्वविद्यालय 211, 308
सेंट्रल स्कूल अलीगंज 272, 320
गोमतीनगर 122, 159
कुकरैल 176, 267
लालबाग 312, 339
तालकटोरा 279, 322

22 नवम्बर : एक्यूआई 255

स्थान औसत अधिकतम 187
अम्बेडकर विश्वविद्यालय 143 151
सेंट्रल स्कूल अलीगंज 215 302
गोमतीनगर 89 177
कुकरैल 125 193
लालबाग 248 312
तालकटोरा 262 319

23 नवम्बर : एक्यूआई 226

स्थान औसत अधिकतम
अम्बेडकर विश्वविद्यालय 112 212
सेंट्रल स्कूल अलीगंज 150 206
गोमतीनगर 101 217
कुकरैल 91 132
लालबाग 229 316
तालकटोरा 263 309

24 नवम्बर : एक्यूआई 259

स्थान औसत अधिकतम
अम्बेडकर विश्वविद्यालय 228 400
सेंट्रल स्कूल अलीगंज 290 392
गोमतीनगर 203 322
कुकरैल 173 296
लालबाग 330 387
तालकटोरा 361 487

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.