diwali horizontal

Lucknow Breaking News

0 196

कोविड-19 संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं : योगी

आदित्यनाथ

 लखनऊ :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। उत्तर प्रदेश कई राज्यों तथा नेपाल की सीमा से जुड़ा है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए कोविड-19 के नियंत्रण के लिए प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, नोडल व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 दिन में एक्टिव केस में 62.5 फीसदी की कमी आई है।  कोविड-19 के नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को उपलब्ध कराए गए वेंटिलेटर्स तथा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को चालू हालत में रखने की हिदायत देते हुए नोडल अधिकारियों से इनके उपयोग के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है।

अब चक्रवातीय असर खत्म होने और पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ने के आसार

लखनऊ : बीते तीन दिनों से चक्रवातीय बारिश से सुहाना हुआ मौसम एक बार फिर से बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम बुलेटिन ने शुक्रवार से चक्रवातीय असर खत्म होने के आसार जताते हुए अन्य किसी भी बदलाव से उत्तर प्रदेश को बाहर कर दिया है। वहीं आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने भी लखनऊ समेत प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे खुलने, पारा चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने के आसार जताए हैं।  जैसा कि पूर्वानुमान था कि बृहस्पतिवार को कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दिन भर पानी बरसता रहा। हालांकि सबसे ज्यादा बरसात बस्ती में 60.4, नजीबाबाद में 53.0, चुर्क में 44.8, गोरखपुर में 232 और लखनऊ में 8.6 मिमी बरसात हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, शुक्रवार से चक्रवात का असर समाप्त हो रहा है और अब प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी।ताउते के चलते अवध के लगभग सभी जिलों में तीसरे दिन भी घने बादल छाए रहे। कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश र्हुई। सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान कूरेभार में छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई।

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को अयोध्या-अंबेडकरनगर में घने काले बादलों के बीच हवा के साथ रिमझिम बरसात होती रही। इसी तरह सुल्तानपुर-अमेठी और रायबरेली में बारिश का क्रम तीसरे दिन भी जारी रहा। कल जहां सिर्फ बूंदाबांदी हुई थी वहां आज रुक-रुक कर तेज बारिश देखने को मिली। सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर से भी बारिश की सूचना है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  कई जिलों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कई इलाकों में पेड गिरने और कीचड़ व जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सुल्तानपुर में 33.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।सुल्तानपुर में कूरेभार थाना क्षेत्र के सेउर चमुरखा गांव के गोरिया का टोला मजरे में एक रिहायशी छप्पर भरभरा कर गिर गया। छप्पर गिरने से उसके नीचे सो रहे इम्तियाज उर्फ मुन्ना (38) पुत्र इंतजार अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहने एवं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी तेज

लखनऊ : प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। बच्चों के लिए सभी मंडल के चिकित्सालयों में 20 और जिला अस्पताल में 10 बेड बच्चों के लिए आरक्षित किए गए हैं। उधर, पहले चरण में मेडिकल कॉलेजों में 100 बेड तैयार किए जा रहे हैं। इतने ही बेड दूसरे चरण में बढ़ाए जाएंगे। बाद में मरीजों की संख्या बढ़ने के अनुपात में बेड़ों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वहीं, पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का भी कार्य शुरू कर दिया गया है।  तीसरी लहर की आशंका में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिकित्सा समिति इलाज से लेकर मरीजों को भर्ती करने की गाइडलाइन तैयार कर रही है। उधर, केजीएमयू के बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. शैली अवस्थी और एसजीपीजीआई की प्रो. बनानी पोद्दार के नेतृत्व में गठित कमेटी ने बृहस्पतिवार शाम स्वास्थ्य महानिदेशक को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें बच्चों के वार्ड में भर्ती करने से लेकर उनकी देखरेख तक का प्रोटोकॉल बनाया गया है।

साथ ही इस बात पर जोर दिया गया है कि वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों की देखरेख के लिए प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ का होना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग अब विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ में से 50 फीसदी को बच्चों की देखभाल के लिए प्रशिक्षण देगा। पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन नर्सिंग कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा, जो अभी तक दूसरे विभाग में ड्यूटी करते रहे हैं। इसी तरह आशा कार्यकर्ता और एएनएम को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।  बच्चों के उपचार को लेकर हर स्तर पर परामर्श लिया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ के परामर्श के आधार पर अगली रणनीति तैयार की जा रही है। जल्द ही विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को बेड से लेकर उपकरण तक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के सिर्फ 7735 मामले आए

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के सिर्फ 7735  मामले आए हैं। यह  24 अप्रैल को आए कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामलों की संख्या से 30,320 कम है। विगत 24 घंटो में 17,668 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,03,276 रह गई है। इस प्रकार प्रदेश में 30 अप्रैल, 2021 को दर्ज किए गए कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक एक्टिव मामलों 3,10,783 में 68 प्रतिशत की कमी आयी है। राज्य में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में यह दर बढ़कर 92.5 प्रतिशत हो गई है। विगत 24 घण्टों में राज्य में 2,89,210 टेस्ट सम्पन्न किए गए हैं। प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 61 लाख 12 हजार 448 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर केस में नवनीत कालरा ने लिया सलमान खान का नाम

 लखनऊ : ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए नवनीत कालरा के मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में कालरा के वकीलों ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को भी घसीट लिया. इस बीच कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की 5 दिन की पुलिस कस्टडी के लिए लगाई गई अर्जी को खारिज कर दिया. साकेत कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अदालत ने दोबारा पुलिस रिमांड पर भेजने से इनकार कर दिया. पुलिस ने कोर्ट से 5 दिन की रिमांड की मांग की थी. कोर्ट ने पुलिस की मांग को ठुकराते हुए नवनीत कालरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के निर्देश दिए.

दरसअल, सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नवनीत कालरा ने बेचे वो कोरोना मरीजों के लिए सही मात्रा में ऑक्सीजन फ्लो देने में सक्षम ही नहीं थे. इस पर नवनीत कालरा के वकील ने कहा कि ऐसे मॉडल के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कल ही सलमान खान ने ट्विट किया है. वकील ने बताया कि उन्होंने यही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे हैं और कोरोना के मरीजों को दे रहे हैं. स्पाइस जेट ने करीब 500 सेम मॉडल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हाल ही में खरीदे हैं, ऐसे में ये कैसे कहा जा सकता है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कोरोना मरीजों के लिए सक्षम नहीं थे.

लखनऊ 24 घंटे में ब्लैक फंगस के 55 नए केस

लखनऊ: 24 घंटे में ब्लैक फंगस के 55 नए केस, राजधानी में बढ़ रही मरीजों की संख्या, 24 घंटे में 6 मरीजों की मौत हो चुकी, केजीएमयू में 4, पीजीआई में 2 की मौत, अबतक 133 ब्लैक फंगस के मरीज मिले

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आंकड़े जारी किए 425 शिक्षक, कर्मचारियों की कोरोना से मौत

लखनऊ : पंचायत चुनाव के चलते शिक्षकों की मौत हुई बेसिक शिक्षा विभाग ने आंकड़े जारी किए थे बेसिक के 1621 शिक्षक,कर्मचारियों की मौत परिवार को एक-एक करोड़ मुआवजे की मांग सुरेश त्रिपाठी,ध्रुव त्रिपाठी ने CM को पत्र लिखा दोनों MLC ने पत्र लिखकर मुआवजे की मांग की दोनों विभागों में मरने वालों की संख्या 2 हजार पार

Leave A Reply

Your email address will not be published.