diwali horizontal

Lucknow Breaking News

0 290

उत्सव की तरह मनाया जाएगा अन्न महोत्सव 

लखनऊ : राशन की दुकानों पर 5 अगस्त को मनाए जाने वाले अन्न महोत्सव के लिए मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस दिन वास्तव में उत्सव नजर आना चाहिए। इसकी तैयारी के लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, डीजीपी तथा सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5 अगस्त को प्रदेश में अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेश भर में राशन की दुकानों पर पांच किलो प्रति यूनिट निशुल्क अनाज का वितरण होगा। मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक सभी दुकानों पर नोडल अधिकारी दो दिन पहले ही पहुंचकर सारी व्यवस्था मुकम्मल करेंगे। दस जिलों में चयनित उचित दर दुकानों पर उपस्थित लाभार्थियों से प्रधानमंत्री संवाद करेंगे और इसमें मुसहर, वनटंगिया, थारू तथा वन सहरिया आदि जनजाति को प्राथमिकता दी जाएगी।

दुकानों को फूलों से सजाया जाएगा साथ ही स्थानीय वाद्य, लोककला, नाटक तथा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। सभी सांसद, निगमों के अध्यक्ष के अलावा किसी समाजसेवी, शहीद के परिवार या अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को भी बुलाया जाएगा। वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, हमीरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, शाहजहांपुर, कौशांबी, आगरा और बहराइच की चयनित राशन दुकानों पर पीएम से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम होगा।

फ्लिपकार्ट से भी बेचा जाएगा स्वयं सहायता समूहों का उत्पाद

लखनऊ : दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलम) के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में गरीब महिलाओं को उत्थान के लिए गठित स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री अब फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय का फ्लिपकार्ट के साथ अनुबंध हो चुका है। पहले चरण में जल्द ही लखनऊ, वाराणसी व आगरा में गठित इन समूहों के उत्पादों के बिक्री शुरू की जाएगी। अब तक इन समूहों के उत्पादों की बिक्री स्थानीय स्तर पर मेलों व प्रदर्शनियों में होती रही है। फ्लिपकार्ट से बिक्री शुरू होने से उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान के साथ अधिक मूल्य भी मिलेंगे। गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। बिक्री के लिए इन तीनों शहरों में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को नोडल एजेंसी नामित किया गया है।

तीनों शहरों में शहरी आजीविका केंद्रों के माध्यम से उत्पादों की बिक्री की जाएगी। तीन जिलों के आसपास के 11-12 शहरों में गठित समूहों के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री भी इन्हीं शहरों के आजीविका केंद्रों के माध्यम से की जाएगी। दूसरे चरण में अन्य शहरों को चुना जाएगा। पिछले दिनों ही इस बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था। इनमें लखनऊ, कानपुर नगर, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर, गोंडा, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, बस्ती और बरेली के समूहों के सदस्य प्रशिक्षण लेने पहुंचे थे। इस पहल के तहत लखनऊ की चिकनकारी, जरदोजी, हर्बल मसाले, हर्बल कॉस्मेटिक, बरेली के जरीवर्क, शाहजहांपुर के एपलिक वर्क, अयोध्या के फाइल कवर, कॉटन सूट, कानपुर नगर का लेदर बेल्ट, पर्स एवं आर्टीफिशियल ज्वेलरी, रायबरेली की हवन सामग्री एवं अन्य शहरों के उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित किया जाएगा।

बिजली निगमों में निदेशक पदों पर चयन प्रक्रिया दोबारा शुरू

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन समेत विभिन्न बिजली निगमों में निदेशक के 18 पदों पर चयन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जा रही है। शासन ने इन पदों के लिए नए सिरे से आवेदन पत्र आमंत्रित करने का फैसला किया है। आवेदन पत्र आमंत्रित करने संबंधी फाइल मंजूरी के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को भेज दी गई है। ऊर्जा मंत्री मिलते ही विज्ञापन प्रकाशित कराकर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। यह सारी औपचारिकता इसी सप्ताह पूरी कर लिए जाने की संभावना है। सितंबर के दूसरे सप्ताह तक निदेशकों की नियुक्ति कर दिए जाने के आसार हैं। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक सिन्हा का कहना है कि बिजली निगमों में निदेशक के रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक-डेढ़ महीने में चयन प्रक्रिया पूरी करके निदेशकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि बिजली निगमों में निदेशक 16 पदों पर चयन की प्रक्रिया जुलाई माह में पूरी कर ली गई थी। निदेशक पद पर चयनित कुछ अफसरों पर सवाल उठने के बाद शासन ने चयन प्रक्रिया रद्द करके दोबारा नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। अब जिन 18 पदों के लिए आवेदन मांगने की तैयारी चल रही है उसमें पावर कार्पोरेशन में निदेशक कारपोरेट प्लानिंग, निदेशक वित्त, निदेशक आईटी व निदेशक वाणिज्य, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक (कार्मिक प्रबंधन), केस्को में निदेशक वाणिज्य व निदेशक वित्त, पूर्वांचल वितरण निगम में निदेशक वित्त एवं निदेशक वाणिज्य, पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन में निदेशक (वर्क्स एंड प्रोजेक्ट) तथा निदेशक (ऑपरेशन), मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक वाणिज्य व निदेशक तकनीकी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक (कार्मिक प्रबंधन) व निदेशक वित्त, विद्युत उत्पादन निगम में निदेशक (प्रोजेक्ट एंड कामर्शियल), निदेशक वित्त तथा निदेशक कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रशिक्षु पीसीएस अफसरों को दिए नियुक्ति पत्र

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों से कहा कि वह पहले दिन से ईमानदारी, पारदर्शिता व न्याय के संकल्प के साथ आगे बढ़े। हर व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकभवन में राज्य लोक  सेवा आयोग से चयनित 2019 बैच के पीसीएस अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद उन्हें संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले दिन से इन संकल्पों पर ध्यान नहीं दिया वे भविष्य में खुद के लिए समस्या बन जाते हैं। उनके खिलाफ शिकायत, जांच, डिमोशन व बर्खास्तगी शुरू हो जाती है। जो अच्छा करते हैं उनका सुनहरा भविष्य होता है। कलेक्टर, कमिश्नर व सचिव तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि 4.5 लाख लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। उनकी सरकार में एक भी भर्ती पर सवाल नहीं उठे। पहले की भर्तियों की सीबीआई जांच होती थी।

चार एडिशनल एसपी सहित 10 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर

लखनऊ :  शासन ने सोमवार रात चार अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों का तबादला करने के साथ ही मंगलवार सुबह 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज को अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर अनित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मेरठ के पद पर भेजा गया है। सीबीसीआईडी मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक मोहिनी पाठक को यूपी 112 मुख्यालय पर भेजा गया है। वही ईओडब्ल्यू में तैनात राम सुरेश को उप सेनानायक 27 वीं बटालियन पीएसी सीतापुर स्थानांतरित किया गया है।

मायावती ने किया ट्वीट

लखनऊ : बीएसपी प्रमुख मायावती ने किया ट्वीट बहराइच में दलित प्रधान की हत्या मामला मायावती ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की परिवार कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ रहा माया लेकिन यूपी सरकार खामोश है मायावती सामान्य सीट से जीता था दलित प्रधान माया।

राजधानी के दो मंदिरों में धमकी भरा पत्र

लखनऊ : राजधानी के दो मंदिरों में धमकी भरा पत्र भेजने का मामला अलीगंज के हनुमान मंदिर व हसनगंज के मनकामेश्वर मठ में भेजे गए थे धमकी भरे पत्र पत्र  में हिन्दू महिलाओं को लेकर भी लिखे गए थे अपशब्द 14 अगस्त तक पकड़े गए संदिग्धों को छोड़ने के लिए कहा गया था न छोड़ने के स्थित में मंदिर व आरएसएस कार्यालयों को उड़ाने की दी गई थी धमकी सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी में दिखे संदिग्धों को पुलिस ने उठाया  पत्र मिलने के बाद से राजधानी के मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश पहुंचे सिविल हास्पिटल

लखनऊ : जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश पहुंचे सिविल हास्पिटल  कोविड टीकाकरण अभियान का लिया जायजा.  टीकाकरण कराने आए लोगों से किया संवाद।

फिल्म खुदा हाफिज 2 की शूटिंग फिल्म शूटिंग के उद्घाटन में पहुंचे मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखनऊ : में शुरू हुई फिल्म खुदा हाफिज 2 की शूटिंग फिल्म शूटिंग के उद्घाटन में पहुंचे मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा यूपी में हो रहा है फिल्म जगत का विकास शाहनवाज हुसैन बोले बिहार की फिल्मों को भी मिलेगी नई पहचान वजीरगंज स्थित क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में चल रही है शूटिंग फिल्म के लीड कलाकार विद्युत जामवाल ने सिद्धार्थ नाथ सिंह और शाहनवाज हुसैन का किया स्वागत।

रिटायर्ड पुलिस कर्मी अरविंद मिश्रा पर रेप का केस

लखनऊ : रिटायर्ड पुलिस कर्मी अरविंद मिश्रा पर रेप का केस रिश्ते में साली लगने वाली महिला ने दर्ज कराया केस लखनऊ के गुडम्बा थाने में दर्ज कराया मुकदमा मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शव मिलने से हड़कंप

लखनऊ : बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शव मिलने से हड़कंप । बंथरा थाना क्षेत्र में मिला संदिग्ध अवस्था में शव।  बंथरा के चक अमावा गांव के पास नाले में पड़ा मिला शव।  नाले मोटरसाइकिल के साथ पड़ा मिला शव । ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना । मौके पर पहुंची बंथरा पुलिस । छानबीन के दौरान मृतक की जेब से पुलिस ने देशी शराब का पव्वा भी किया बरामद।  मामले की जांच पड़ताल में जुटी बंथरा पुलिस ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.