
पूर्व पीएम अटल जी पुण्यतिथि आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ : पूर्व पीएम अटल जी पुण्यतिथि आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि लोकभवन में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी।
BJP ने 3 जिला अध्यक्षों की घोषणा की

लखनऊ : BJP ने 3 जिला अध्यक्षों की घोषणा की मेरठ से विमल शर्मा बीजेपी जिलाध्यक्ष इटावा से संजीव राजपूत जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप गोंडा जिला अध्यक्ष।
चार महीने बाद आज से छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खुल गए हैं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चार महीने बाद आज से छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खुल गए हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में छात्रों का फूलों से स्वागत किया और फिर स्कूल में दाखिल कराया। राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड स्थित अवध कॉलेजिएट में छात्र पहुंचे तो उनका फूलों से स्वागत किया गया। शिक्षकों ने चॉकलेट देकर वेलकम किया। वहीं, सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षाएं प्रारंभ हुई। आपको बता दें कि कक्षा 9 से 12 तक दो पारियों में कक्षाएं चलेंगी। लखनऊ के इंदिरा नगर के सी ब्लॉक स्थित आरएलबी स्कूल में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षाएं शुरू की गई हैं।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में थर्मल स्क्रिनिंग के बाद छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। स्कूल खुलने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सभी बच्चे और कर्मचारी मास्क लगाए हुए हैं।बागपत के फ़तेहपुर पुट्ठी के स्कूल में पहुंचे विद्यार्थियों को सैनिटाइज के बाद प्रवेश दिया गया। क्लास में भी छात्रों को सोशल डिसटेंसिंग के साथ बैठाया गया। पहले दिन कम संख्या में छात्र स्कूल पहुंचे। वहीं, यह भी देखने में आ रहा कि कई जगह छात्रों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था।
आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद पहली बार कक्षा 9 से 11 तक के स्कूल खुल गए हैं। स्कूलों में बच्चों का ताली बजाकर स्वागत किया गया। अभी आधी क्षमता के साथ बच्चे स्कूल बुलाए हैं। मास्क की अनिवार्यता की गई। हाथों को सैनिटाइज करके प्रवेश दिया गया।शामली में सोमवार को माध्यमिक व सीबीएसई के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय खुल गए हैं। छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग व सैनेटाइजेशन के बाद क्लास में बैठाया गया है। पहले दिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम रही है। विद्यालयों में 20 से 30 प्रतिशत छात्र पहुंचे हैं।सहारनपुर में चार महीने बाद विद्यालयों में आज से पढ़ाई शुरू हो गई। एक दिन पहले ही विद्यालय में सैनिटाइजेशन कराया गया था। आज जब छात्र छात्राएं विद्यालय पहुंचे तो थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई। कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए स्कूल खोले गए हैं।
मुजफ्फरनगर में शासन के निर्देश पर करीब छह माह बाद सोमवार को माध्यमिक और सीबीएसई बोर्ड के स्कूल खुल गए हैं। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में पढ़ाई हो रही है। पहले दिन स्कूलों में पहुंचने वाले विद्यार्थी की संख्या काफी कम रही। कॉलेज में पहुंचे छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ ने दो पाली में कक्षाओं का संचालन किए जाने का विरोध किया है। जिसके विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षक 25 अगस्त को प्रदेश भर में डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे।
मेरठ में आज से स्कूल खुल गए हैं। कोविड 19 के खतरनाक संक्रमण को देखते हुए करीब चार महीने बाद स्कूलों को खोला गया है। शासन के निर्देश पर जिला अधिकारी के. बालाजी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों के लिए निर्देश जारी किए थे। कक्षा 9 से कक्षा 12 तक कॉलेजों में दो पाली में पढ़ाई होगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आधी क्षमता के साथ विद्यार्थियों को बुलाया गया है।
बिजनौर में माध्यमिक विद्यालय कक्षा नौ से बारह तक पठन पाठन के लिए आज से खुल गए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में रौनक लौट आई है। स्कूलों में छात्रों की संख्या कहीं अधिक तो कहीं कुछ कम रही है। छात्र स्कूल आकर खुश दिखाई दिए। मानसी, अनुज, जयंत, मेघा आदि का कहना था कि स्कूल का माहौल अलग होता है। वे आज अपने दोस्तों से मिलकर खुश हैं। अपने शिक्षकों से समस्याएं हाथ के हाथ दूर करेंगे। शिक्षक भी प्रसन्न नजर आए हैं। कहा बच्चों के बिना स्कूल का कोई महत्व नहीं है। प्रधानाचार्या का कहना है कि एक दो दिन में छात्रों की उपस्थिति बढ़ जाएगी। स्कूल दो शिफ्ट में खुले हैं। हर कक्षा के आधे बच्चे बुलाए हैं।
वाराणसी में भी चार महीने बाद स्कूल खुल गए हैं। सोमवार को पांडेय हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। सरकार ने प्रदेश में आज से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को खोलने का निर्णय लिया है। एक शिक्षिका ने कहा कि सुबह 8 से 12 बजे तक पहली शिफ्ट में आधे बच्चे आएंगे। दूसरी शिफ्ट में 12:30 से 4:30 बजे बाकी आधे बच्चे आएंगे।
जिलों के महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा

लखनऊ : भाजपा ने यूपी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बता दें कि 2022 के यूपी चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा ने उम्मीद जताई है कि इस बार फिर भाजपा 2017 से ज्यादा बहुमत लेकर सरकार बनाएगी। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
24 से 31 अगस्त के बीच होगी लखन विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा

लखनऊ : विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में शनिवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम पर मुहर लगी।परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों में किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में डेढ़डेढ़ घंटे की होगी। वहीं, पीएचडी प्रवेश परीक्षा 21 व 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
बैठक में पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया का अनुमोदन हुआ। रेगुलर पीएचडी में 70 अंकों की लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित व 20 अंकों का साक्षात्कार एवं प्रजेंटेशन होगा जेआरएफ के लिए 10 नंबर एवं नेट/यूपी स्लेट के लिए 05 नंबर दिए जाएंगे। वहीं, पार्ट टाइम पीएचडी में अभ्यर्थियों को 70 नंबरों की एक लिखित शोध प्रस्ताव एवं 30 नंबरों का साक्षात्कार देना होगा, जिसमें काम के अनुभव, एकेडमिक इंडेक्स व इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश होगा।
नई शिक्षा नीति लागू होने के क्रम में बीकॉम ऑनर्स व बीए ऑनर्स स्ववित्तपोषित की सीटों को बीकॉम व बीए स्ववित्तपोषित सीटों में परिवर्तित करने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया वहीं, बीए, बीएससी पाठ्यक्रमों में विषय आवंटन पर भी निर्णय हुआ। विद्यार्थियों को दो मेजर एवं एक माइनर विषय का आवंटन उनकी रुचि एवं मेरिट से किया जाएगा।
दो नए पाठ्यक्रम को हरी झंडी
प्रवेश समिति ने एमएससी में एक नया पाठ्यक्रम मॉलीक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स में इसी सत्र से प्रवेश का अनुमोदन हुआ। साथ ही एक नया डिप्लोमा स्किल डवलपमेंट इन प्रोसेसिंग एंड वैल्यू एडिशन ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमेटिक प्लांटस भी शुरू करने पर सहमति बनी। इन नए कोर्सों में प्रवेश इसी सत्र से लिए जाएंगे।
स्नातक प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम
तिथि कोर्स समय
24 अगस्त : बीवोक सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक
24 अगस्त : बीजेएमसी दोपहर 03 से शाम 4.30 बजे तक
25 अगस्त : बीएलएड सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक
25 अगस्त : बीएससी मैथ दोपहर 03 से 4.30 बजे तक
26 अगस्त : बीएससी एजी सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक
26 अगस्त : बीएससी बायो दोपहर 03 से शाम 4.30 बजे तक
27 अगस्त : बीबीए व बीबीए टूरिज्म सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक
27 अगस्त : एलएलबी इंटीग्रेटेड शाम 03 से 4.30 बजे तक
28 अगस्त : बीसीए सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक
28 अगस्त : बीए दोपहर 03 से शाम 4.30 बजे तक
31 अगस्त : बीवीए/बीएफए सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक
31 अगस्त : बीकॉम दोपहर 03 से शाम 4.30 बजे तक
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संधिया पर जश्न ए आजादी ट्रस्ट ने होटल ओर्नेट मे आज़ादी का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया

लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संधिया पर जश्न ए आजादी ट्रस्ट ने होटल ओर्नेट मे आज़ादी का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया ।विभिन्न अतिथओ की मौजूदगीउप मुख्यमंती डॉक्टर दिनेश शर्मा ने 75 किलो लड्डू मे तिरंगा लगा कर उदघाटन किया इस मौके पर वामिक़ खान,अब्दुल वहीद ,जुबैर अहमद,मुर्तुज़ा अली,रजिया नवाज़,मोहम्मद साहिल,इमरान खान, आरिफ मुकीम्ं शह्ज़ादे कलीम, क़ुदरत उल्ला,शाहिद सिद्दीकी, संजय सिंह, एम एम मोहसिन,रेईस अहमद,इमरान कुरैशी, शाहिद सिद्दिकी,आबिद कुरैशी,वसी अहमद सिद्दीकी, कमर अलीमहेश सहित तमाम लोग मौजूद थे कार्यक्रम के बाद 75 किलो लड्डू का वितरण भी किया गया ट्रस्ट की अध्यक्ष निगहत खान ने बताया कि हिन्दू,मुसलिम, सिख,ईसाई,जैन, बौद्ध,आदि सभी एक साथ मिलकर इस जश्न में शामिल हुए। ट्रस्ट के महामंत्री मुरलीधर आहूजा ने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा त्यौहार होना चाहिए बस इसी भावना के साथ आज़ादी का उत्सव हम सब जोर शोर से मनाते है । जश्न आज़ादी ट्रस्ट और हाजरतगंज ट्रैडर्स एसोसिएशन के द्वारा कल झंडा रोहण का आयोजन हज़रतगंज मे 105 मिनट पर होगा ।
गोवंश सहित दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

लखनऊ : बलरामपुर में रविवार सुबह गोकशी के लिए गोवंश ले जा रहे दो हिस्ट्रीशीटरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मुठभेड़ में उनके पास से एक अवैध देशी तमन्चा, एक जिन्दा कारतूस व गोवंश बरामद हुआ है। पुलिस मुठभेड़ गोंडा उतरौला मार्ग से पिपराराम चन्दर की तरफ प्राथमिक विद्यालय भेदपुर के पास हुई। जिसमें बदमाशों को गोली लगी।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर हेमन्त कुटियाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह थाना कोतवाली उतरौला के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गोवंश के साथ वांछित हिस्ट्रीशीटर दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल हुए अभियुक्तों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अभियुक्त राजू उर्फ मुस्ताक पुत्र नसरूल्ला निवासी ग्राम पुरैना कानूनगो थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर व बाढ़ू उर्फ सईद अहमद पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम पुरैना वाजिद थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।
साइबर क्राइम ब्रांच थाने की टीम ने पुलिसकर्मियों के खाते से करोड़ों रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्यां को दबोचा

लखनऊ : साइबर क्राइम ब्रांच थाने की टीम ने सरकारी नौकरी से रिटायर कर्मचारियों व अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों के खाते से करोड़ों रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्यां को दबोचा है। दोनों को पुलिस टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी झारखंड के दुमका के रहने वालले प्रमोद मंडल व मंटू मंडल है। हाल के दिनों में इन दोनों ने चार पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों को अपना शिकार बनाकर 5.16 करोड़ रुपये ठगे हैं।
एडीजी साइबर क्राइम रामकुमार के मुताबिक विजय मंडल उर्फ प्रमोद मंडल मूलरूप से झारखंड के दुमका स्थित सलजोर बंदरी का रहने वाला है। वहीं उसका साथी मंटू मंडल धनबाद के महुआदाप का रहने वाला है। दोनों ने बैंक खातों से ऑन लाइन ठगी करने का गिरोह चलाते हैं। उनके निशाने पर रिटायर सरकारी कर्मचारी, पुलिसकर्मी होते हैं। जिनके मोबाइल पर कॉल कर निजी जानकारी हासिल कर उनके खातों को साफ कर देते हैं। दोनों के खिलाफ चार पुलिस कर्मियों समेत दर्जनों लोंगों ने ठगी के मुकदमें दर्ज करा रखे थे। मुकदमों की विवेचना में सामने आया कि इन मामलों में झारखंड के प्रमोद मंडल गैंग का हाथ है। मोबाइल नंबरों, बैंक खाते की डिटेल आदि की मदद से आरोपियों को पुलिस टीम खोज सकी। इन लोगों ने धौलपुर राजस्थान के अभिषेक राजपूत, पुणे महाराष्ट्र के जयंत मणिकर और तेलंगाना, मिर्जापुर, औरैया आदि जिलों के लोगों के भी ठगा है। साथ ही लखनऊ हजरतगंज थाने और थाना साइबर क्राइम परिक्षेत्र वाराणसी में दर्ज मुकदमों में भी वांछित थे। इन लोगों ने करीब 5.16 करोड़ रूपये ठगी करने की बात सामने आई है।
इंस्पेक्टर अजीत यादव के मुताबिक साइबर ठगी का गिरोह चलाने वाले प्रमोद मंडल के मुताबिक सरकारी रिटायर कर्मियों के डाटा को हासिल करते हैं। उसके बाद पेंशन धारकों को फोन करके पेंशन व खाता अपडेट करने की बात कहकर अपनी बातों में फसाते थे। उनकी निजी जानकारी लेने के बाद उनके बैंक खातो में ऑनलाइन ट्रांजएक्शन सुविधा एक्टिवेट कर देते। साथ ही उसमें अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर देते। जिससे ओटीपी और पैसा निकलने का मैसेज पीड़ित तक नहीं पहुंचता। वहीं पीड़ित को ठगी की जानकारी बैंक में पैसा निकालने पर होती। तबतक यह लोग पूरा खाता खाली कर चुके होते थे।साइबर क्राइम थाना लखनऊ पर पुलिस पेंशन धारक महिला हेड कांस्टेबल एस्टरडीन ने पिछले दिनों करीब 9 लाख रूपये और सब-इंस्पेक्टर रामलखन चौधरी ने 10 लाख ठगी होने की शिकायत की थी। ऐसे ही सब-इंस्पेक्टर छोटे लाल खां के करीब 11 लाख रुपये और सब-इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह के करीब 10 लाख की ठगी का मुकदमा हरदोई कोतवाली में दर्ज है।
इंस्पेक्टर अजीत यादव के मुताबिक इस गिरोह के कई सदस्यों की तलाश की जा रही है। इसमें मितन मंडल, राहुल मंडल, विक्रम मंडल, मुकेश मंडल, सचिन मंडल शामिल है। टीम को दोनों जालसाजों के पास से 13 मोबाइल फोन, सात बैंकों के एटीएम कार्ड, 13 सिम कार्ड, तीन आधार कार्ड, एक पैन व एक वोटर आईडी। पुलिस टीम के मुताबिक दोनों ने ठगी के कमाए गये रुपये से झारखंड में जमीन व मकान तो बनवाया ही है। इसके अलावा इन दोनों को घूमने का शौक ज्यादा है। वह ठगी के कुछ रूपये घर पर देने के बाद मोटी रकम लेकर कई प्रमुख हिल स्टेशन पर घूमने चले जाते हैं। वहीं से परिवार के लिए महंगे कपड़े व सामानों की खरीदारी भी करते हैं। दोनों पूछताछ में बताया कि पूरा गिरोह रोज कम से 20-30 लोगों को कॉल करता है। इसके बाद पांच से 10 लोगों के खातों से रकम उड़ाने में सफल हो पाते हैं। इस गिरोह के निशाने पर वहीं बैंक खाता होता है जिसमें एक लाख से अधिक की रकम होती है।