diwali horizontal

Lucknow Breaking News

0 181

भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह के अंतिम दिनों से लेकर अंतिम सफर तक में सरकार और संगठन के प्रमुख लोग साये की तरह साथ रहे

लखनऊ : भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह के अंतिम दिनों से लेकर अंतिम सफर तक में सरकार और संगठन के प्रमुख लोग साये की तरह साथ रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में सरकार व संगठन ने उनकी देखभाल और सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं रखी। प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति में कल्याण के कद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल समय-समय पर उनके परिवारीजन को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे बल्कि निधन की खबर मिलते ही अगले दिन तमाम कार्यक्रम छोड़कर श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंच गए। प्रदेश में भाजपा को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में कल्याण की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन को निर्णायक मोड़ तक ले जाने में उनका योगदान जगजाहिर है। राज्यपाल पद से हटने के बाद कल्याण ने फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो मुख्यमंत्री से लेकर संगठन के शीर्ष नेताओं तक ने एक मार्गदर्शक के रूप में उन्हें सम्मान दिया। 5 जनवरी को कल्याण के जन्मदिन पर सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा सहित सरकार व संगठन के प्रमुख लोग शुभकामनाएं देने हर वर्ष यहां माल एवेन्यू की 2 नंबर कोठी पर पहुंचते थे।

तबीयत बिगड़ने पर कल्याण सिंह को गत 4 जुलाई को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकार मिलते ही  सीएम योगी ने वहां के चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए थे। योगी एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान को फोन कर कल्याण के स्वास्थ्य का हमेशा अपडेट लेते थे और समय मिलते ही अस्पताल पहुंच जाते थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दो बार कुशलक्षेम पूछने अस्पताल गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई अन्य केन्द्रीय मंत्री भी  समय-समय पर अस्पताल जाते रहे।

बीती शुक्रवार सुबह दिल्ली से लौटते ही सीएम योगी व स्वतंत्र देव सीधे एसजीपीजीआई पहुंचकर चिकित्सकों से कल्याण के स्वास्थ्य की जानकारी ली और शनिवार रात हालत बिगड़ने पर फिर दोनों एसजीपीजीआई पहुंचे। वहां खुद मुख्यमंत्री ने कल्याण के निधन की घोषणा करते हुए उनके सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक व सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। इसके बाद योगी कल्याण के पार्थिव शरीर को लेकर मॉल एवेन्यू स्थित उनके पौत्र के आवास पहुंचे। योगी ने कल्याण के परिवार के सदस्य की तरह उनके घर पर तमाम व्यवस्थाओं की कमान संभाली। पीएम मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह सहित केंद्र सरकार के मंत्री और पार्टी के बड़े नेता कल्याण को श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे।  कल्याण की पार्थिव देह को भाजपा के झंडे में लपेट कर उनकी अंतिम इच्छा पूरी करना भी प्रदेश से लेकर शीर्ष नेतृत्व नहीं भूला। अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री अंतिम संस्कार के दौरान नरौरा में मौजूद रहे। माल एवेन्यू आवास से विधानसभा, विधानसभा से भाजपा कार्यालय और भाजपा कार्यालय से कल्याण की पार्थिव देह को लेकर भी योगी व स्वतंत्र देव ही अलीगढ़ पहुंचे। अलीगढ़ से लेकर नरौरा में गंगा तट पर उनके अंतिम संस्कार तक में योगी, स्वतंत्र देव व राजनाथ सिंह साथ रहे।

सपा के पूर्व विधायक व पत्नी सहित 27 पर मुकदमा

लखनऊ : जानकीपुरम थानाक्षेत्र के मड़ियांव गांव की महिला ने सपा के पूर्व विधायक इंदल रावत व उनकी पत्नी, बेटे सहित 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन सभी ने उसके मकान पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारापीटा उनके साथ बदसलूकी की। वारदात 8 अगस्त की है। पुलिस पहले मामले को टरकाती रही, लेकिन उच्चाधिकारियों को जानकारी के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। मड़ियांव निवासी पीड़िता के मुताबिक उसका करीब चार हजार वर्ग फीट का पुश्तैनी मकान है। इसे सपा के पूर्व विधायक इंदल रावत कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि आठ अगस्त 2021 को दोपहर पूर्व विधायक इंदल रावत के बेटे पंकज रावत ने अपने रिश्तेदारों व साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। बच्चों व महिलाओं से बदसलूकी की और वीडियो भी बनाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़िता के मुताबिक पूर्व विधायक से लगातार मिल रही धमकी से डरकर उसने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। हमले वाले दिन पहले हमलावरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता के मुताबिक उसने देखा कि पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत, उनकी पत्नी ज्ञानवती, उनका बेटा पंकज रावत व नरेंद्र रावत, उनका भाई मिश्रीलाल, उसके साथी रमेश कुमार, देशराज, अरुण,  श्यामलाल,  सुरेश कुमार, श्यामा,  विवेक सिंह,  ऋ षभ, संतोष कुमार, गोमती प्रसाद, अनीता रावत, मृदुला सक्सेना, डॉली सिंह, बेबी और करीब 8 अन्य लोग घर के बाहर खड़े हैं। इससे पहले वह कुछ करती उन लोगों ने सीसीटीवी का तार काट कर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के समय परिवार की कुछ महिलाएं इसका वीडियो बना रही थीं। इससे उग्र हमलावरों ने पीड़िता की बेटी के हाथ से मोबाइल छीन लिया और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। उनकी आपत्तिजनक हरकत करते समय वीडियो बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही मकान छोड़कर न जाने पर दुष्कर्म करने की भी धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर के मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

26 अगस्त को लखनऊ आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

लखनऊ : 26 अगस्त को लखनऊ आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद BBAU विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे 27 अगस्त को सैनिक स्कूल में राष्ट्रपति का कार्यक्रम आधुनिक प्रेक्षागृह,बालिका हॉस्टल का लोकार्पण करेंगे पोस्टल स्टाम्प का विमोचन करेंगे राष्ट्रपति 28 अगस्त को गोरखपुर जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आयुष विवि का शिलान्यास,अस्पताल भवन का उद्घाटन करेंगे 29 अगस्त को प्रेसिडेंशियल ट्रेन से चारबाग से अयोध्या जाएंगे राष्ट्रपति कोविंद अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे

27 अगस्त को अयोध्या जाएंगी प्रियंका गांधी

लखनऊ : 27 अगस्त को अयोध्या जाएंगी प्रियंका गांधी किसान महापंचायत में शामिल होंगी प्रियंका पूरे प्रदेश में कांग्रेस करेगी किसान महापंचायत राम जन्मभूमि से प्रियंका करेंगी चुनाव का आगाज

अमरोहा मंत्री भूपेंद्र चौधरी का RLD ने फूंका पुतला

लखनऊ : अमरोहा मंत्री भूपेंद्र चौधरी का RLD ने फूंका पुतला RLD कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी चौधरी चरण को लेकर दिया था विवादित बयान  मंत्री के बयान पर RLD कार्यकर्ताओं में नाराजगी  गजरौला के इंद्रा चौक पर पुतला दहन किया

अचानक प्रदर्शन करने पहुंचे मदरसा शिक्षक

लखनऊ : अचानक प्रदर्शन करने पहुंचे मदरसा शिक्षक, मदरसा शिक्षकों को 52 महीने से मानदेय नहीं, मदरसा शिक्षकों ने BJP कार्यालय का घेराव किया, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेजा

 कमिश्नरेट पुलिस ने लौटाई लोगो के चेहरों पर मुस्कान

लखनऊ : कमिश्नरेट पुलिस ने लौटाई लोगो के चेहरों पर मुस्कान सर्विलांस टीम ने गुमशुदा 101 मोबाइल फोन किये बरामद लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस सर्विलांस सेल ,पुलिस उपायुक्त मध्य जोन द्वारा लोगो के खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद लगभग 32 लाख रुपए बताई जा रही है बरामद मोबाइल फोनों की कीमत कई राज्यों समेत प्रत्येक जनपदों से बरामद किए गए है स्मार्ट मोबाइल फोन डीसीपी ख्याति गर्ग ने जानकारी दी कि पूरे साल लगातार सर्विलांस टीम की कड़ी मेहनत के बाद 101 गुमशुदा हुए मोबाइल फोन लोगों को आज वापिस किया गया।।

UP में 11 IPS अफसरों के तबादले

लखनऊ : UP में 11 IPS अफसरों के तबादले नरेंद्र प्रताप सिंह SP पुलिस मुख्यालय अनिल पांडेय सेनानायक 36वीं PAC वाराणसी सुशील शुक्ला एसपी डायल 112 बनाए गए रुचिता चौधरी पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट सभाराज एसपी एससीआरबी लखनऊ प्रताप गोपेंद्र सेनानायक 4 पीएसी प्रयागराज बने गौरव बंसवाल सेनानायक 42वीं पीएस प्रयागराज मोहम्मद मुस्ताक एसपी रेलवे आगरा बनाए गए अभिषेक अग्रवाल एएसपी गंगापार प्रयागराज बनेb शालिनी सेनानायक 23वीं PAC मुरादाबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.