
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उज्जवला 2.0 योजना का औपचारिक शुभारंभ

लखनऊ : उज्जवला 2.0 योजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े मुख्यमंत्री योगी 20 लाख महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन 10 अगस्त को पीएम मोदी ने की थी शुरुआत। लाभार्थी महिलाओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा सीएम लाभार्थी महिलाओं को बधाई- मुख्यमंत्री योगी।
30 अगस्त तक चलेगा प्रबुद्ध सम्मेलन

लखनऊ : बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का चौथा चरण 26 अगस्त से चित्रकूट से शुरू होगा। 30 अगस्त तक चलेगा प्रबुद्ध सम्मेलन। बुन्देलखण्ड के सभी जिलों के अलावा गोंडा और बहराइच में होगा प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी
कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किए जाने पर कुलपति की निंदा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को भारी पड़ गया। शोक संवेदना व्यक्त किए जाने की एएमयू के छात्रों ने निंदा की है। इसके विरोध में अब एएमयू परिसर में उर्दू और अंग्रेजी में पर्ची चस्पा किए गए हैं, जिनमें छात्रों की नाराजगी का जिक्र किया गया है। पर्चों में कल्याण सिंह को ढांचा विध्वंस का अभियुक्त बताया गया। साथ ही, लिखा है कि हिंदुस्तान के मुसलमानों में कल्याण सिंह के खिलाफ नाराजगी है। हालांकि मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस तरह के पर्चे हटवा दिए हैं। परिसर में चिपकाए गए पर्चे में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस तरह शोक संवेदना व्यक्त करना भावनाओं को आहत करने वाला है। क्योंकि पूर्व में जो हुआ है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है।
यह अलीग बिरादरी की भावनाओं पर चोट करने जैसा है। कुछ लोगों ने इन पर्चों का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है। एएमयू के छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष हमजा सुफियान ने बताया कि सर सैयद अहमद खान की विचारधारा के खिलाफ जाकर कल्याण सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की गई। इसके विरोध में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों पर नोटिस लगाए गए हैं। इनमें लिखा है कि अपराधी के लिए प्रार्थना अक्षम्य अपराध है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। अगर नेतागिरी करनी है तो अपना पद छोड़कर किसी अच्छी पार्टी में नेतागिरी करें। उन्होंने बाबरी मस्जिद की शहादत में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति के प्रति संवेदना व्यक्त की, जो बेहद गलत है। इस मामले में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली कहते हैं कि विश्वविद्यालय परिसर में इस समय छात्र नहीं हैं। कैंपस खाली है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस तरह के पर्चे दो-तीन जगह चिपकाए गए थे, जिसके विषय में जानकारी होने पर उनको तत्काल हटवा दिया गया। जहां तक सोशल मीडिया का संबंध है उस पर कोई भी व्यक्ति टिप्पणी कर सकता है। अगर वह कानून उल्लंघन के दायरे में आता है तो जांच की जाएगी।
वहीं, कल्याण सिंह के निधन पर सपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि नहीं देने पर भी सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए कांग्रेस और सपा नेताओं के नहीं आने पर भाजपा ने दोनों ही दलों पर निशाना साधा है। पिछड़े वर्ग के कद्दावर नेता कल्याण को श्रद्धांजलि नहीं देने के मुद्दे के जरिये भाजपा पिछड़े वोट बैंक को साधने में भी जुट गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज जैसे पिछड़ी जातियों के बड़े नेताओं ने कांग्रेस और सपा पर तुष्टिकरण और मुस्लिम वोट बैंक के लालच में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग का अपमान का किया है, 2022 में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एक वर्ग विशेष के वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की। कल्याण सिंह सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में विवादित ढांचा टूटा था इसलिए कांग्रेस और सपा के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की। ये ओबीसी और दलित वर्ग का अपमान है।
योगी सरकार के दो महत्वपूर्ण फैसले

लखनऊ : योगी सरकार ने एक जुलाई, 2021 से कर्मचारियों व पेंशनरों को 11 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) देने का आदेश जारी कर दिया है। यानी अब उन्हें 28 फीसदी डीए मिलेगा। इससे 16 लाख कर्मचारियों व 12 लाख पेंशनरों को फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों को लंबे अर्से बाद प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नत करने का फैसला किया है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने विभाग को सहायक अध्यापकों की पदोन्नति का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कोविड महामारी के चलते जनवरी-2020, जुलाई-2020 व जनवरी 2021 में डीए व डीआर में वृद्धि नहीं की गई थी। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति के बाद अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान ने एक जुलाई 2021 सेइसका आदेश जारी कर दिया।
प्रदेश में एक लाख 4 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में तीन लाख से अधिक सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं। प्राथमिक विद्यालयों में 10 हजार से अधिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद रिक्त है। वर्ष 2016 से ही इनकी पदोन्नति नहीं हुई है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति में वाद लंबित नहीं होने पर उन्हें सबसे पहले प्राथमिक प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति को लेकर उच्च न्यायालय में वाद विचाराधीन है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव को मजबूत पैरवी कराकर मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया है, ताकि उच्च प्राथमिक अध्यापकों की पदोन्नति भी की जा सके।
प्रदेशभर से आए 150 किसानों से मिलेंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ : प्रदेशभर से आए 150 किसानों से मिलेंगे मुख्यमंत्री सरकार के उठाए कदमों के लिए धन्यवाद देंगे किसान किसानों की बेहतरी के लिए अपने सुझाव भी CM को देंगे मुख्यमंत्री आवास पर शाम 4 बजे होगा कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद।
कल लखनऊ आयेंगे आंबेडकर विश्वविद्यालय दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द
लखनऊ : बाबा साहेब भीमराव आबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय का नवां दीक्षा समारोह गुरुवार को होगा। शाम चार बजे से होने वाले समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मुख्य अतिथि शामिल होंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाले समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। सुरक्षा के साथ ही उपाधि एवं पदक वितरण को लेकर बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई कुलपति प्रो. संजय सिंह के संयोजन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सुरक्षा मानकों का भी प्रदर्शन किया गया । मास्क के साथ दो गज दूरी बनाए रखने का प्रयास किया गया। आयोजन स्थल की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ विश्वविद्यालय की हुई बैठक में मंथन किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में होने वाले आयोजन में शामिल होने वाले मेधावियों एवं अतिथियों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के साथ आना होगा मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित होंगे।

आयोजन शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा ।परीक्षा नियंत्रक प्रो. कमान सिंह ने बताया 1420 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। तीन चरणों में होने वाले आयोजन में पहले चरण में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे। छह मेधावियों को स्वर्ण पदक देंगे। दूसरे चरण में मानद उपाधि पाने वाले इंजीनियरिंग सोनम वांगचुक मुख्य अतिथि होंगे। तीसरे चरण में आनलाइन डिग्री का वितरण होगा। 132 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। पदक पाने वालों में छात्राओं की संख्या 92 है। प्रवक्ता डा. रचना गंगवार ने बताया कि पार्किंग व सुरक्षा समेत कई कमेटियां अपना काम कर रही है। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी सुरक्षा की जांच व रिहर्सल की।
ओलंपिक पदक विजेता पीएनबी कर्मचारी शमसेर सिंह को अधिकारी संवर्ग में प्रोन्नति के साथ नकद पुरस्कार
पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सीएच एस एस मल्लिकार्जुना ऱाव ने दुनिया के इस सबसे प्रमुख खेल आयोजन में भारतीय हाकी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शमसेर सिंह पीएनबी के रत्न हैं और देश का हर नागरिक उनके योगदान का ऋणी है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतना सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है और हमें यकीन है कि अपनी लगन और मेहनत से आप निकट भविष्य में और भी गर्व करने लायक अवसर देंगे। हमें गर्व है कि शमसेर सिंह पीएनबी परिवार के सदस्य हैं और देश को मिले सात पदकों में एक के भागीदार हैं जो आपकी मेहनत व शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

लखनऊ : में माल थाना क्षेत्र के अटारी गांव में मंगलवार देर रात अयोध्या में तैनात दरोगा द्रवेश त्रिवेदी के पिता तेज नारायण त्रिवेदी (62) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह गांव में ही अपने आटा चक्की के कारखाना के बाहर बरामदे में सो रहे थे। परिजनों ने किसी रंजिश होने से इंकार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात तेज नारायण की सिर में गोली मारकर हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। जब वह घर के बाहर मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। पुलिस घटना की जानकारी पर उन्हें माल सीएससी लेकर गई। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया । उनके परिवार जन उनको अपोलो हास्पिटल ले गए। जहां पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। बेटे प्रवेश की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड की टीम के साथ साक्ष्यों का संकलन किया गया है। पोस्टमार्टम व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
माल के अटारी गांव निवासी तेज नारायण उर्फ तेजा के बेटे प्रवेश के मुताबिक रात करीब एक बजे गोली की आवाज सुनकर घर के बाहर निकला तो पिता जी चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। आसपास दौड़कर कुछ लोगों ने देखा भी, लेकिन हत्यारे नजर नहीं आए। माल थाना प्रभारी राम सिंह के मुताबिक परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से मना किया है। घर में उनकी पत्नी व दो बेटे रहते हैं। मुकदमा दर्ज कर लेनदेन, पारिवारिक विवाद के बिंदु पर पड़ताल की जा रही है।
सपा से जुड़े विभिन्न दल और प्रकोष्ठ यात्रा व सम्मेलन के जरिये जातीय गोलबंदी में जुटे

लखनऊ : सपा से जुड़े विभिन्न दल और प्रकोष्ठ यात्रा व सम्मेलन के जरिये जातीय गोलबंदी में जुटे हैं। पूर्वांचल में चौहान वोट बैंक के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), मौर्य-कुशवाहा को लेकर महान दल, ब्राह्मण के लिए सपा का प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मैदान में है। वहीं, शिक्षक व महिला सभा भी सम्मेलन शुरू करने जा रही है। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की यात्रा के बाद पार्टी के सहयोगी दल भी यात्रा पर निकल रहे हैं। इसमें कोरोना काल की अव्यवस्था से लेकर महंगाई व किसानों के मुद्दे को उठाया जा रहा है, लेकिन असली मकसद सियासी नजरिये से जातीय गोलबंदी की है। पूर्वांचल के 10 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में चौहान बिरादरी (नोनिया) निर्णायक भूमिका में है। इन्हें गोलबंद करने के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा निकाल रहे हैं। बलिया से 16 अगस्त को शुरू हुई यह यात्रा 31 अगस्त को अयोध्या में समाप्त हो रही है।
केमिस्ट्री से पीएचडी करने के बाद 2007 में डॉ. संजय सिंह चौहान जातीय अस्मिता को मुद्दा बनाकर ही सियासी डगर पर निकले हैं। उनका दावा है कि मऊ जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में उनकी जाति के 50 हजार अधिक वोटर हैं। जबकि गाजीपुर के जखनियां में करीब 70 हजार वोटर हैं। इसी तरह बलिया, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, महराजगंज, चंदौली व बहराइच में भी बड़ी संख्या में उनकी बिरादरी है। पूरे प्रदेश में नोनिया आबादी 1.26 फीसदी है। इसी तरह महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य बरेली से 17 अगस्त को शुरू हुई जनाक्रोश रैली का समापन 27 को इटावा में करेंगे। दूसरे चरण में वह पूर्वांचल में यात्रा पर निकलेंगे। जौनपुर से सियासी कॅरिअर शुरू करने वाले केशव मौर्य, शाक्य व कुशवाहा बिरादरी को लामबंद कर रहे हैं। प्रदेश में इनकी हिस्सेदारी करीब 4.50 फीसदी है। वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, इलाहाबाद, इटावा, मैनपुरी व फैजाबाद सहित अन्य जिलों में इनकी संख्या काफी है। हालांकि इस बिरादरी के ज्यादातर बड़े नेता भाजपा के साथ हैं। ऐसे में सपा महान दल के जरिये इनको अपने पाले में करने की रणनीति अपना रही है। सपा का प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भगवान परशुराम के जरिये ब्राह्मण को साधने में लगा है। पहले चरण में बलिया सहित पांच जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन हो चुके हैं। दूसरे चरण में 25 अगस्त से करीब 10 जिलों में सम्मेलन होगा। इसी तरह शिक्षक सभा पांच सितंबर से मंडलवार सम्मेलन शुरू करेगी। महिला सभा ने भी जिलेवार महिलाओं को गोलबंद करना शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत अवध क्षेत्र से हो रही है।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी लोगों का कर रहे साक्षात्कार

लखनऊ : कांग्रेस कार्यालय में चल रहा साक्षात्कार, जिले में प्रवक्ताओं को लेकर साक्षात्कार जारी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी लोगों का कर रहे साक्षात्कार, अब हर जिले में प्रवक्ता रखेगी यूपी कांग्रेस।
बीजेपी कार्यालय जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका

लखनऊ : बीजेपी कार्यालय जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका जीपीओ के सामने रोके गए पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी 2016 बैच के अभ्यर्थी मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन बीजेपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे थे अभ्यर्थी। सभी अभ्यर्थियों को इको गार्डन ले गई पुलिस बीजेपी कार्यालय पहुंचने से पहले ही रोके गए अभ्यर्थी।
आम आदमी पार्टी का आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

लखनऊ : आम आदमी पार्टी का आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन आम आदमी पार्टी का मटका फोड़ आंदोलन जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शनकार्यकर्ताओं का बेगम हजरत महल पार्क के पास प्रदर्शन सैकड़ो कार्यकर्ता हाथ मे मटका लेकर पहुंचे पार्क।AAP कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात।
दारोगा भर्ती के प्रशिक्षु दारोगाओं का प्रदर्शन

लखनऊ : दारोगा भर्ती के प्रशिक्षु दारोगाओं का प्रदर्शन पुलिस भर्ती बोर्ड पर सैकड़ों प्रशिक्षु दरोगा पहुंचे 1 साल की ट्रेनिंग के बाद नहीं मिली नियुक्ति नियुक्ति करने की मांग को लेकर कर रहें प्रदर्शन।
