diwali horizontal

Lucknow Breaking News

0 163

योगी कैबिनेट करेगी फैसला

लखनऊ : विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर जिलों का नाम बदलकर सरकार के धार्मिक एजेंडे को धार देने की तैयारी है। प्रदेश सरकार सुल्तानपुर जिले का नाम भगवान श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश के नाम पर कुश भवनपुर करने की तैयारी कर रही है। राजस्व परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिषद ने अपनी संस्तुति शासन को भेज दी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट करेगी। सुल्तानपुर के लोग लंबे समय से जिले का नाम बदलकर कुश भवनपुर करने की मांग करते रहे हैं। लंभुआ (सुल्तानपुर) के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। इस बीच सुल्तानपुर के डीएम व अयोध्या के मंडलायुक्त ने गजेटियर में सुल्तानपुर के प्राचीन इतिहास का हवाला देते हुए जिले का नाम कुश भवनपुर करने की सिफारिश शासन व राजस्व परिषद को भेजी थी।

विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर जिलों का नाम बदलकर सरकार के धार्मिक एजेंडे को धार देने की तैयारी है। सुल्तानपुर जिले का नाम कुश भवनपुर करने का प्रस्ताव राजस्व परिषद को भेज दिया गया है। वहीं, अलीगढ़, फिरोजाबाद, देवबंद, गाजीपुर, मिर्जापुर, बस्ती का नाम भी बदलने की मांग की जा रही है। सुल्तानपुर जिले का नाम बदलने के प्रस्ताव में कहा गया है कि  त्रेता युग में भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी कुश भवनपुर हुआ करती थी। महराज कुश के आगे की पीढ़ियों ने द्वापर तक यहां राज किया और कौरव सेना की ओर से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। बाद में कुश भवनपुर को सुल्तानपुर कहा जाने लगा। दोनों ही स्तर से जनभावनाओं व ऐतिहासिक तथ्यों के मददेनजर जिले का नाम बदलने की सिफारिश की गई है।

चुनाव से पहले कई भाजपा नेता व भाजपा नेताओं के नेतृत्व वाली जिला पंचायतों ने जिलों व शहरों के नाम बदलने की मांग तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद जिला पंचायत जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने, अलीगढ़ जिला पंचायत अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ और मैनपुरी जिला पंचायत जिले का नाम बदलकर मयन नगरी करने का प्रस्ताव पास कर चुकी है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी संभल का नाम बदलने की वकालत करती रही हैं। संभल का नाम पृथ्वीराज नगर या कल्कि नगर करने की मांग हो रही है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव गाजीपुर जिले का नाम बदलकर गाधिपुरी करने का मांगपत्र उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौंप चुके हैं। सहारनपुर के देवबंद से भाजपा विधायक बृजेश सिंह देवबंद का नाम बदलकर देववृंद करने की मांग कर रहे हैं। शाहजहांपुर के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस खुदागंज ब्लॉक का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर करने की वकालत करते रहे हैं। वहीं बस्ती का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर व मिर्जापुर का नाम बदलकर विंध्यधाम करने की मांग होती रही है। प्रदेश व केंद्र सरकार पहले भी जिलों, शहरों व प्रतिष्ठित स्थानों का नाम बदलती रही है। योगी सरकार इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर चुकी है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कर दिया गया था। इसके बाद इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी व प्रयागराज घाट का नाम प्रयागराज संगम किया जा चुका है। प्रदेश सरकार झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन करने का प्रस्ताव भी केंद्र को भेज चुकी है।

मायावती का कांग्रेस पर हमला

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके। कांग्रेस की कथनी करनी में इतना फर्क है कि आज उसकी दुर्गति हो गई है। लखनऊ में मायावती ने बृहस्पतिवार को कहा कि बसपा पार्टी के समर्थ लोगों से सदस्यता के जरिए ही आर्थिक मदद लेती है। इससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है जबकि सब जानते हैं कि कांग्रेस अपनी रैलियों तक में दिहाड़ी पर मजदूरों को ले जाती है। कांग्रेस का जनाधार इस कदर गिर चुका है कि उसे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार तक नहीं मिलते और वह पैसे देकर प्रत्याशियों को खड़ा करती है। बसपा ऐसा नहीं करती बसपा खुद अपने चुनाव में पैसा लगाने वाले उम्मीदवारों को टिकट देती है।  उन्होंने कहा कि बसपा टिकट के बदले किसी से पैसे नहीं लेती है। यह अवश्य है कि सदस्यता के नाम पर कुछ लोगों से मजबूरी में एडवांस पैसे जमा कराने पड़ते हैं । जिससे दूसरे आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्याशियों की मदद की जाती है । कार्यकर्ता चंदा कर भी आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्याशियों की मदद करते हैं । कहा कि हमारी पार्टी धन्ना सेठों की पार्टी नहीं है गरीबों और मजदूरों की पार्टी है। कांग्रेस तथा कुछ अन्य लोग इसका गलत प्रचार करते हैं। जिसका कोई खास लाभ उन्हें होने मिलने वाला नहीं है।

मायावती ने कहा कि पहले उनके कार्यकर्ता उनका जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते थे और उन्हें महंगे आभूषण और कपड़े लाख मना करने के बाद भी देते थे। इस पर उन्होंने इससे बिल्कुल मना कर दिया और कहा कि यदि वैसा चाहते ही हैं तो इसके बदले सदस्यता की किताब ले जाएं । अब हर बार उनका जन्मदिन इसी रूप में मनाया जाता है । कार्यकर्ता किताब ले जाते हैं और सदस्य बनाते हैं। इस तरह के आर्थिक सहयोग कि उनके यहां कोई मनाई नहीं है।

UP में अवैध पार्क‍िंग पर सरकार सख्‍त 24 घंटे में बंद करने के न‍िर्देश फिर चलीं तो नगर आयुक्त-ईओ होंगे ज‍म्‍मेदार

लखनऊ : अवैध पार्किंग के खेल उजागर होते रहे हैं और रोक के आदेश सरकारी दफ्तरों में रद्दी बढ़ाते रहे हैं. मगर, अबकी बार शासन ने जो सख्त आदेश कागज पर दर्ज किया है, यदि वह जमीन पर उतरा तो तय है कि प्रदेश में एक भी अवैध पार्किंग चलती नजर नहीं आएगी. पार्किंग के अवैध ठेकों और मनमानी वसूली की परतें उधेड़ते हुए अभियान को सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान ले लिया. उनके सख्त निर्देशों पर नगर विकास और पंचायतीराज विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि चौबीस घंटे में सभी अवैध पार्किंग बंद कर दी जाएं और नियम विरुद्ध पार्किंग ठेके भी निरस्त किए जाएं. नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी हस्ताक्षर सहित प्रमाण-पत्र देंगे कि अब कोई अवैध पार्किंग नहीं चल रही. फिर चलती मिली, तो वह ही जिम्मेदार होंगे.

राजधानी लखनऊ सहित लगभग हर शहर और कस्बे में अवैध पार्किंग का खेल चल रहा है, जिसमें नगर निगम और स्थानीय निकाय के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत जगजाहिर है. जिम्मेदार अधिकारियों को भी सबकुछ मालूम है, लेकिन कमीशनखोरी की जड़ें इतनी गहरी हैं कि पार्किंग के नाम पर उगाही ठेकेदारी कभी खत्म नहीं हो सकी. इस मामले में मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान ले लिया. अपने सरकारी आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि विभिन्न नगरीय व कस्बाई क्षेत्रों में अवैध रूप से पार्किंग स्टैंड चलने की सूचनाएं मिल रही हैं. यह स्थिति उचित नहीं है. हर हाल में इन गतिविधियों पर रोक लगाई जाए. कहीं भी बिना वैध लाइसेंसधारक के किसी अन्य द्वारा पार्किंग स्टैंड के नाम पर वसूली न हो. ऐसे मामलों में अधिशासी अधिकारी या अपर मुख्य अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी.

अमिताभ ठाकुर को किया गया दुबारा हाउस अरेस्ट

लखनऊ : अमिताभ ठाकुर को किया गया दुबारा हाउस अरेस्ट लखनऊ पुलिस ने अमिताभ ठाकुर तथा उनकी पत्नी डॉ नूतन ठाकुर को दुबारा किया नज़रबंद उन्हें पहले 21 अगस्त को एसीपी गोमतीनगर ने गोरखपुर में खतरा होने के नाम पर रोक लिया था तथा उन्हें सपरिवार घर के सामने भारी पुलिसबल लगा कर नज़रबंद कर दिया था इसके बाद 23 अगस्त की दोपहर पूरी पुलिस बल अचानक से चली गयी तथा इसके बाद से उन्हें कोई भी सुरक्षा नहीं दी गयी अमिताभ ठाकुर द्वारा दुबारा 28 व 29 अगस्त को अयोध्या तथा गोरखपुर की यात्रा की घोषणा तथा नए राजनैतिक पार्टी बनाने की घोषणा करने के बाद आज दुबारा गोमतीनगर पुलिस द्वारा सपरिवार नज़रबंद कर दिया गया है अमिताभ की पत्नी नूतन ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तथा असंवैधानिक बताया है

चारबाग़ जंक्शन पर लोको पायलट और आरपीएफ के बीच तना तनी

लखनऊ : चारबाग़ जंक्शन पर लोको पायलट और आरपीएफ के बीच तना तनी लोको पायलट को जबरदस्ती ट्राली बैग देने पर अड़े अधिकारी लोको पायलट ने विरोध में शुरू किया प्रदर्शन पहले पोर्टर ट्रैन में चढ़ाते थे ट्राली बैग , रेलवे ने पोर्टर हटा कर ये काम भी लोको पायलट को सौंपा।  लोको पायलट ने बैग उठाने से किया इनकार प्रदर्शन

घण्टों से जाम में फसी एंबुलेंस

लखनऊ : घण्टों से जाम में फसी एंबुलेंस नवीन गल्ला मंडी से मड़ियांव के रास्ते मे फसी एम्बुलेंस  यातायात व्यवस्था न होने से फसी रही घण्टों एम्बुलेंस  आये दिन घंटो लगा रहता है जाम, ट्रैफिक पुलिस न होने से जाम में फसे रहते है लोग यातायात व्यवस्था के समुचित इंतजाम न होने से घण्टों फसी रही एम्बुलेंस  आस पास के लोगो के द्वारा फसी एम्बुलेंस को कुछ घण्टों बाद जाम से निकाला गया ।

वजीरगंज पुलिस का सराहनीय कार्य

लखनऊ : वजीरगंज पुलिस का सराहनीय कार्य वजीरगंज के हाता चौकी में तैनाक सिपाही को मिला बैग मालिक को सौंपा सिपाही सुभाष यादव ने बस अड्डा पर मिले बैग में आईडी के आधार पर मालिक से सम्पर्क कर बैग सौपा गोरखपुर निवासी अभिषेक किसी कार्य से चारबाग स्टेशन आए थे जहां उनका बैग चोरी हो गया था बैग में जरूरी कागज, एक बड़ी रकम भारी चेक, लैपटॉप और मोबाइल रखा होने से काफी परेशान थे बैग मालिक अभिषेकअचानक फोन पहुचने पर बैग की जानकारी मिलते ही अभिषेक के चेहरे पर आई खुशी जानकारी मिलते ही वजीरगंज की हाता चौकी पर पहुचे और बैग पाकर कमिश्नरेट पुलिस का शुक्रिया अदा किया हाता चौकी पर तैनात सिपाही सुभाष यादव द्वारा बैग मिलने पर बैग मालिक ने आप बीती बता कर धन्यवाद किया।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने नए दल के गठन की घोषणा की

लखनऊ : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने नए दल के गठन की घोषणा की पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की सहयोगियों और मित्रों से अमिताभ ठाकुर ने मांगा सुझाव नाम और संगठन को लेकर सहयोगियों से सुझाव मांगे

कई व्यापारी नेता आज सपा में होंगे शामिल

लखनऊ : कई व्यापारी नेता आज सपा में होंगे शामिल BJP व्यापार प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी भी होंगे शामिल चारबाग के एक होटल में होगा समारोह

इन स्थानों पर अब पार्किंग के नाम पर कोई वसूली नहीं होगी

लखनऊ : नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने राजधानी के 22 स्थलों पर पार्किंग बन्द करा दी है। इन स्थानों पर अब पार्किंग के नाम पर कोई वसूली नहीं होगी।

पार्किंग शुल्क वसूले जाने पर नगर आयुक्त ने आज गुरुवार को यह कार्रवाई की

लखनऊ : सुविधाओं का विकास कराए बिना इन जगहों पर पार्किंग शुल्क वसूले जाने पर नगर आयुक्त ने आज गुरुवार को यह कार्रवाई की। कई माल व अस्पताल के बाहर भी पार्किंग निरस्त कर दी गयी हैं शाहनजफ रोड स्थित सहारागंज के सामने पार्किंग, चिड़िया घर के बाहर की पार्किंग, अमीनाबाद मंदिर रोड, त्रिलोकनाथ रोड स्थित जनपथ मार्केट के बाहर, मीराबाई मार्ग स्थित श्रीराम टॉवर के बाहर, ग्लोब मेडिकेयर निराला नगर, विवेकानन्द हास्पिटल, फातिमा हास्पिटल, सरकार डायग्नोसिटीक सेन्टर के सामने, प्रगति बाजार कपूरथला, फन मॉल गोमती नगर, एसआरएस मॉल, सिनेपालिस मॉल, मेयो हास्पिटल, चन्दन हास्पिटल, प्लासियों मॉल, लोहिया हास्पिटल गोमती नगर, कानपुर रोड स्थित विशाल मेगामार्ट, विशाल मेगामार्ट आशियाना, मेगामार्ट टेढी पुलिया, आरटीओ ऑफिस टान्सपोर्ट नगर, टान्सपोर्ट नगर स्थित मोरंग पार्किंग संख्या छह व पार्किंग संख्या आठ को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए बन्द करा दिया गया है।

यूपी खाद एवं रसद विभाग ने अपात्र मिले 91 लाख लोगों का राशन कार्ड निरस्त किया

लखनऊ : यूपी खाद एवं रसद विभाग ने अपात्र मिले 91 लाख लोगों का राशन कार्ड निरस्त किया 4 वर्षों की जांच के बाद खाद्य एवं रसद विभाग ने लिया फैसला इस अवधि में एक करोड़ 20 लाख 43 हजार 136 नए राशन कार्ड भी बनाए गए चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, एसी हार्वेस्टर, पांच केवीए का जेनरेटर पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले राशन कार्ड धारक को अपात्र श्रेणी में रखा जाएगा।

होमगार्ड विभाग में 30 हजार महिला कर्मियों की होगी भर्ती

लखनऊ : होमगार्ड विभाग में 30 हजार महिला कर्मियों की होगी भर्ती लंबे समय से खाली पड़े हैं विभाग में हजारों पदविभाग ने भर्ती के लिए तैयार किया प्रस्ताव सीएम कार्यालय के निर्णय के बाद जल्द शुरू होगी भर्ती मिशन शक्ति अभियान के तहत इन पदों पर महिलाओं की होगी भर्ती

दूसरे राज्यों में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ी

लखनऊ : दूसरे राज्यों में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ी, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर यूपी सचेत , बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन,हवाई अड्डों पर बढ़ेगी जांच, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगा जांच का दायरा, कोरोना को लेकर सावधानी बरतने के निर्देश

BJP एमएलसी एके शर्मा का पूर्वांचल दौरा

लखनऊ : BJP एमएलसी एके शर्मा का पूर्वांचल दौरा संतकबीरनगर,कुशीनगर,देवरिया दौरे पर एके शर्मा 28,29 और 30 अगस्त को तीन दिवसीय दौरा पार्टी नेताओं,कार्यकर्ताओं से मिलेंगे एके शर्मा

अब गर्भवतियों को भी लगेगा कोरोना का टीका

लखनऊ : अब गर्भवतियों को भी लगेगा कोरोना का टीका ब्लॉक स्तर पर शुरु किया जाएगा अभियान आशा,ANM टीकाकरण के लिए करेंगी प्रेरित मलिन बस्तियों में भी दिया जाएगा बढ़ावा गोमतीनगर, अलीगंज समेत कई जगह लगेगा शिविर

मनकामेश्वर महादेव मन्दिर मे महन्त को भेंट की गई बाल शिव रूप में भोलेनाथ की 100 किलोग्राम की मूर्ति

लखनऊ : मनकामेश्वर महादेव मन्दिर मे महन्त को भेंट की गई बाल शिव रूप में भोलेनाथ की 100 किलोग्राम की मूर्ति ऐंड टी वी पर नए धारावाहिक बाल शिव की शुरुवात से पहले आज पूरी धारावाहिक की टीम ने मनकामेश्वर मंदिर में किया दर्शन एंड टी वी द्वारा भगवान बाल शिव की एक सुंदर मूर्ति मनकामेश्वर मन्दिर की महन्त देव्यागिरी को मन्दिर परिसर मे , ब्राह्मणो के पूजन के साथ भेट की गई मनकामेश्वर मंदिर की महन्त दिव्यागिरी ने बताया कि इस नए धारावाहिक से बच्चो को सीख मिलेगी और बाल शिव रूप से लुप्त हुवी प्रथा को भी जान पाएंगे।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.