diwali horizontal

कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए लखनऊ कमिश्नेरेट ने शुरू किया सराहनीय कार्य

0 188

 

लखनऊ : राजधानी में कम्युनिटी पुलिसिंग पर खरा उतरने के लिए लखनऊ कमिश्नेरेट ज़ोरों शोरों से कोशिशों में लगा हुआ है। इसी कड़ी में आज डालीगंज स्थित संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था के कार्यालय परिसर में बनाया गया पुलिस वस्त्र सेवा केंद्र का उद्घाटन हुआ। बात दें कि इस केंद्र का उद्घाटन लखनऊ के कमिश्नर डीके ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस लॉ एंड आर्डर नवीन अरोरा भी मौजूद थे जो इस केंद्र को स्थापित करने के लिए आगे आये ।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर

इस अवसर पर सीपी ने बताया कि ये केंद्र उन गरीबों के लिए जो कड़कती ठंड में कपड़े व कंबल व कपड़ों के लिए तरसते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य से लखनऊ कमिश्नेरेट व जनता के बीच एक कम्युनिटी स्थापित होगी और पुलिस के प्रति जनता की अवधारणा बदलेगी। साथ ही उन्होंने विभूतिखंड गोलीकांड पर भी बोला। उन्होंने कहा कि मृतक अपराधी था, जिसके ऊपर कई मुकदमे थे। अपराधियों के धरपकड़ के लिए टीमें तैनात की गई हैं और जिले से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

जेसीपी लॉ एंड आर्डर ( नवीन अरोरा)

वहीं जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस लॉ एंड आर्डर नवीन अरोरा ने पुलिस वस्त्र सेवा केंद्र पर कहा है कि मैं उन सब का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस काम को सफल बनाने में योगदान दिया है। कई पुलिस कर्मियों, दुकानदारों व आम जनता ने यहां कपड़े दिए हैं, हम ये कोशिश कर रहे हैं की जनता की अवधारणा को बदले और उन्हें ये यकीनदिलाकी हम हर तरह से उनकी मदद करने को तैयार हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.