
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग का व्यापक अभियान, 620 बैंकों में जांची गई सुरक्षा व्यवस्था,
लखनऊ : बैंक में सघन जांच करते जेसीपी नवीन अरोड़ा और उनकी टीम त्यौहारों को लेकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने राजधानी लखनऊ में बैंक चेकिंग का व्यापक अभियान चलाया। 10 से 12 बजे तक इन दो घण्टे के दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी थाना क्षेत्रों में 620 बैंको में सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। जेसीपी लां एंड आर्डर नवीन अरोड़ा ने हजरतगंज स्थित इलाहाबाद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंको की सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया
चेकिंग के दौरान बैंकों में बहुत खामियां भी मिलीं, जिम्मेदारो को सिस्टम दुरुस्त करने के दिए निर्देश–नवीन अरोड़ा
विभिन्न बैंकों में मयफोर्स जांच करते जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ&ऑर्डर नवीन अरोड़ा चेकिंग के दौरान बैंको की सुरक्षा व्यवस्था में मिली तमाम खामियां, बैंक प्रशासन की तरफ से घोर लापरवाही आई सामने। सीसीटीवी, सिक्योरिटी ऑडिट सिस्टम व रजिस्टर में मिली खामियां, अलार्म, फायर अलार्म सहित इलेक्ट्रानिक गजेट्स में मिली कमिया, स्मोक डिक्टेक्टर सिस्टम भी खराब मिले। बैंको की सुरक्षा संभाल रहे सिक्योरिटी एजेंसियों की भी लापरवाही उजागर हुई तो वहीं लूट व आग लगने की घटना को लेकर कई जगह बैंक प्रशासन लापरवाह दिख रहा है। हथियार से लैस गार्डो को नही पता आपातकाल स्थिति में कैसे करेगा रिस्पांस। कई बैंको में पुलिस अधिकारियों व कंट्रोल रूम के नम्बर भी मौजूद नहीं मिले। जिस पर जेसीपी नवीन अरोड़ा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बैंक अधिकारियों को सिस्टम दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।।