
लखनऊ : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती है। देश इस खास दिन पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए। जिसे बड़ी ही सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेता समेत कॅाग्रेस पार्टी के सभी लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस कमेटी पर भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश हित में किए गए कार्यों का स्मरण किया गया।
वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी राजीव गांधी का परिवार राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत व त्याग और बलिदान से परिपूर्ण है। वह संचार क्रांति के जनक थे।उन्होंने कहा जब देश पर उन्होंने कहा 84 में कट्टरपंथियों द्वारा इंदिरा गांधी की हत्या करने के बाद देश के सामने जब नेतृत्व का संकट आ पड़ा था। उस समय कम उम्र में ही उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी। वे देश के नौवें प्रधानमंत्री थे।
उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया, और विश्व पटल पर देश को स्थापित किया। उन्होनें 21वीं सदी के भारत का जो सपना देखा था। भारत ने अपने लोकतंत्र को मजबूत करने की नीयत से इसे और ज्यादा समावेशी और सहभागी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। उन्होने राजनीतिक तौर पर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की वहीं सत्ता का विकेन्द्रीकरण और पंचायती राज कानून बनाकर महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
प्रमोद तिवारी ने कहा धर्मनिरपेक्ष में विश्वास और अखंड भारत में विश्वास करते थे। राजीव जी ने आतंकवाद अलगाववादी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होनें कम्प्यूटर और सूचना क्रान्ति की तकनीक को भारत में लाकर विश्व में भारत को विकसित राष्ट्र के बराबर खड़ा कर दिया। सूचना क्रान्ति ने देश को एक नया आयाम दिया। आज देश उसी सूचना क्रान्ति के बल पर आगे बढ़ रहा है। देश की एकता-अखण्डता के लिए राजीव जी के पंजाब, मिजोरम और असम के समझौते ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया।
उनहोंने कहा कि उनके द्वारा मजबूत भारत के निर्माण में किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकतुा है। इस अवसर पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक सुश्री कृष्णा रावत, प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक ललन कुमार, डा. उमाशंकर पाण्डेय, बृजेन्द्र कुमार सिंह, उबैद नासिर, मनोज यादव, रमेश शुक्ला, राजेश सिंह काली, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मुकेश सिंह चैहान
आरती बाजपेयी मती सुशीला शर्मा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, अरशी रजा, रमेश मिश्रा, अंशू अवस्थी, मती रफत फातिमा, संजय सिंह, रमाशंकर द्विवेदी, प्रदीप कनौजिया, मनोज तिवारी, मुन्ना लाल भारती, इरशाद अली, शमशाद आलम, राजू सैनी, विशम सिंह, अजय श्रीवास्तव अज्जू, अयूब सिद्दीकी, अमित सिन्हा, विभा त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, स्वतंत्र शुक्ला, निशांत परवेज, मुस्कान बाजपेयी, शिप्रा अवस्थी समेत सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।