diwali horizontal

सुशासन और विकास से होगी लखनऊ मंडल की पहचान: मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत।

0 56

सुशासन और विकास से होगी लखनऊ मंडल की पहचान: मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत।

लखनऊ मंडल के नवनिर्वाचित मंडलायुक्त IAS विजय विश्वास पंत ने आज औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने यूपी की राजधानी और मंडल की प्रमुख समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।

नवनियुक्त मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने स्पष्ट किया कि राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या आमजन के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। शहर की सड़कों पर बढ़ते वाहन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण इसका मुख्य कारण हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।

 

जहां भी अवैध अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनती है, वहां सख्ती से कार्रवाई होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में लोगों को राहत देने के लिए एक ठोस ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण इलाकों के लिए बेहतर काम किए जाएंगे, किसी भी काम, योजना और अछूते नहीं रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.