
लखनऊ मेट्रो फेज 2 का होगा विस्तार: ईस्ट से वेस्ट चारबाग से वसंतकुंज तक,PIB से मंजूरी।
लखनऊ मेट्रो फेज 2:पीआईबी की सैद्धांतिक मंजूरी से इस प्रॉजेक्ट के लिए विदेशी फंडिंग और केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता का रास्ता साफ हो गया है। आवास विभाग के सूत्रों की मानें तो इस सप्ताह के अंत तक इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है। इससे साफ है कि योगी सरकार की मेट्रो विस्तार योजना को अब असली रफ्तार मिलने जा रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश से मिली तीव्र रफ्तार:
शनिवार को आयोजित आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मेट्रो से जुड़े कार्यों को गति देने के निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि सीएम के निर्देशों और तेजी से हो रही गतिविधियों के चलते ही पीआईबी ने तेजी से इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

चारबाग से वसंत कुंज तक: ये रहेगा नया रूट
लखनऊ मेट्रो का नया ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर चारबाग से शुरू होकर वसंत कुंज तक जाएगा। यह रूट मौजूदा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (अमौसी से मंशीपुलिया) से चारबाग स्टेशन पर जुड़ जाएगा, जिससे शहर के दोनों ओर की आबादी को फायदा होगा।
इस कॉरिडोर के लिए सॉयल टेस्टिंग पहले ही शुरू कर दी गई थी। अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
Lucknow Metro Phase 2 प्रॉजेक्ट की खास बातें
कुल लंबाई: 11.165 किमी
अंडरग्राउंड रूट: 6.879 किमी
कुल स्टेशन: 12
अंडरग्राउंड स्टेशन: 7
निर्माण अवधि: 5 साल
प्रस्तावित लागत: ₹5,801 करोड़
कहां-कहां बनेंगे स्टेशन? ( Lucknow Metro Phase 2 Station list )
नए ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में जो स्टेशन प्रस्तावित हैं, वे इस प्रकार हैं:
चारबाग, गौतम बुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा, चौक, ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग, वसंत कुंज।