diwali horizontal

लखनऊ नगर निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह, महापौर ने की सराहना

0 42

लखनऊ नगर निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह, महापौर ने की सराहना

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम ने शहरी स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बुधवार को जोन-6 के पारा थाना क्षेत्र में अवैध डेरी संचालकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कई अवैध डेरियों को हटाया गया।

यह अभियान IGRAS पोर्टल और स्थानीय नागरिकों से मिली शिकायतों के आधार पर चलाया गया था। शिकायतों में बताया गया था कि डेरी संचालक गोबर खुले प्लॉटों में फेंक रहे थे और नालियों में बहा रहे थे, जिसके कारण गंदगी, जलभराव और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था। कार्रवाई के दौरान पारा थाना क्षेत्र के पिंक सिटी, गदियांना में स्थित अवैध डेरियों से 22 भैंस और 3 गायों सहित कुल 25 पशु जब्त किए गए।

सभी पशुओं को पीजीआई स्थित कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया है और इन्हें केवल निर्धारित जुर्माना जमा करने पर ही छोड़ा जाएगा।

नगर निगम अधिनियम, 1959 के अनुसार शहरी सीमा के भीतर भैंस पालन प्रतिबंधित है, क्योंकि भैंस को अपदूषण कारक पशु की श्रेणी में रखा गया है। केवल दो गायों को लाइसेंस के साथ पालने की अनुमति है। अभियान में पुलिस बल, प्रवर्तन दल और पशु कल्याण विभाग की टीम भी शामिल रही।

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में शहर के बीच अवैध डेरी संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गोबर के अनुचित निस्तारण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर को स्वच्छ और रोगमुक्त रखा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.