diwali horizontal

लखनऊ नगर निगम ने डेंगू-मलेरिया रोकथाम को तेज़ किया अभियान, ड्रोन से हो रहा एंटी लार्वा छिड़काव

0 65

लखनऊ नगर निगम ने डेंगू-मलेरिया रोकथाम को तेज़ किया अभियान, ड्रोन से हो रहा एंटी लार्वा छिड़काव

लखनऊ: मानसून के मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों के फैलाव की आशंका को देखते हुए लखनऊ नगर निगम ने रोकथाम अभियान को और तेज़ कर दिया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शहर भर में फॉगिंग, एंटी लार्वा दवा के छिड़काव और जागरूकता गतिविधियां निरंतर चलाई जा रही हैं।नगर निगम की टीमें विशेष रूप से उन इलाकों में सक्रिय हैं जहां जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे स्थानों की पहचान कर वहां तत्काल एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। इसके साथ ही, निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम और कूड़ा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। गुरुवार को जोन-1 के बटलर पैलेस झील और जोन-2 की मोती झील पर ड्रोन के माध्यम से दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान दोनों जोनों के अपर नगर आयुक्त ललित कुमार और अरुण कुमार गुप्त ने कार्य का निरीक्षण भी किया।नगर आयुक्त गौरव कुमार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पी.के. श्रीवास्तव ने सभी जोनल सेनेटरी ऑफिसरों और एसएफआई को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थलों की पहचान करें जहां मैन्युअल छिड़काव संभव नहीं है और वहां ड्रोन से दवा का छिड़काव प्राथमिकता पर कराएं।नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर आदि की नियमित सफाई करें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। निगम का कहना है कि जनसहयोग से ही संचारी रोगों की रोकथाम संभव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.