
लखनऊ नगर निगम ने वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर बढ़ाई सक्रियता, फॉगिंग व जनजागरूकता अभियान तेज
लखनऊ: मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों की आशंका को देखते हुए नगर निगम लखनऊ ने संक्रमण की रोकथाम को लेकर सभी स्तरों पर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इन गतिविधियों की नियमित समीक्षा और क्षेत्रीय भ्रमण द्वारा जमीनी स्तर पर उनकी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।[[जन-जागरूकता के लिए नगर निगम ने क्षेत्रवार एयरोड्रोनिक स्क्रीन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए सिस्टम) के माध्यम से ऑडियो-विजुअल प्रचार अभियान शुरू किया है। इस प्रचार अभियान के जरिए नागरिकों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है, जो आगामी चार से पांच महीनों तक सतत रूप से प्रसारित की जाएगी।[[साफ-सफाई और तकनीकी संसाधनों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान में प्रयुक्त उपकरणों की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी उपकरण के खराब होने पर मुख्य अभियंता (RR) को तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। फॉगिंग के लिए आवश्यक डीजल की निर्बाध आपूर्ति की जिम्मेदारी भी मुख्य अभियंता (RR) को सौंपी गई है।नालियों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी सुनिश्चित कर मच्छरों के पनपने के स्रोतों को समाप्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नगर निगम द्वारा सोर्स रिडक्शन को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है, ताकि रोगों की जड़ पर प्रहार किया जा सके।[नगर निगम लखनऊ ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घर और आसपास के क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई करें और किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना शीघ्र नगर निगम को दें। निगम ने जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई है।
