diwali horizontal

लखनऊ नगर निगम ने सील किया सहारा शहर!

0 61

लखनऊ नगर निगम ने सील किया सहारा शहर!

Lucknow Nagar Nigam News:लखनऊ नगर निगम ने आखिरकार सहारा शहर को सोमवार को सील कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने विरोध किया। उनका कहना है कि पहले अंदरवालों को बाहर करो तब हम जाएंगे। यहां अब भी कई परिवार अंदर हैं, उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन भारी पुलिस बल लेकर पहुंचा है नगर निगम के एक्शन के दौरान विरोध भी चल रहा है। चूंकि भारी पुलिस बल तैनात है इसलिए कोई सामना नहीं कर पा रहा है। लोगों का कहना है कि हमने ऐसी कौन सी अराजकता कर दी जो यह कार्रवाई की जा रही हैसहारा शहर के अंदर गहमागहमी का माहौल है। कर्मचारी और अंदर रहने वाले लोग सड़कों पर निकल आए हैं। वे लोग गुस्से में नगर निगम के अधिकारियों को भला-बुरा कह रहे हैं। दूसरी तरफ नगर निगम अपने एक्शन मोड में है। वह तय जगहों पर सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.